Wife Burnt Her Husband -पति को जिंदा जलाया, फिर रोने का नाटक करने लगी:डेढ़ महीने बाद पकड़ी गई, बोली- शक करता था इसलिए पेट्रोल डालकर जला दिया
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति-पत्नी के बीच अविश्वास और शक ने एक जिंदगी छीन ली। पत्नी ने अपने सोते हुए पति पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। घटना 6 अगस्त की है, लेकिन पुलिस ने डेढ़ महीने बाद आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है।
आगजनी से मौत
मृतक सुपारी लाल, SECL के कोयला लोड वाहनों में सील लगाने का काम करता था। 6 अगस्त की सुबह वह घर में खाट पर सो रहा था। तभी पत्नी ने उस पर पेट्रोल डालकर माचिस जला दी। अचानक खाट में आग लग गई और सुपारी लाल जलती खाट से बाहर भागा। मोहल्लेवाले दौड़े और आग बुझाई, लेकिन तब तक वह 85% जल चुका था। गंभीर हालत में पहले उसे जिला अस्पताल, फिर अंबिकापुर और रायपुर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
आरोपी पत्नी ने किया नाटक

वारदात के बाद पत्नी ने लोगों को भ्रमित करने के लिए रोने का नाटक किया। वह शुरू में खुद को निर्दोष बताती रही। लेकिन पुलिस जांच में जब लगातार विरोधाभास मिले, तो शक गहराया। पूछताछ में उसने गुनाह कबूल कर लिया।
वजह: शक और विवाद
थाना प्रभारी विमलेश दुबे ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे। पति पत्नी पर अफेयर का शक करता था। लगातार के विवाद से परेशान होकर पत्नी ने इस वारदात को अंजाम दिया।
👉 इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया है।
