Ambikapur Pregnant Woman Death -अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में गर्भवती का दो बार ऑपरेशन, इलाज के दौरान महिला की मौत; परिजन बोले—लापरवाही हुई
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के बाद दोबारा ऑपरेशन और इसके बाद रेफरल प्रक्रिया में लापरवाही हुई। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने किसी भी तरह की गलती से इनकार किया है।
पहला मामला: प्रसूता का दो बार ऑपरेशन, रायपुर ले जाते समय मौत

बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के कृष्णनगर निवासी सुनीता सिंह (35) पति मनीष सिंह 9 महीने की प्रेग्नेंट थी। उसे मितानिन संगीता सिंह 4 दिसंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगड़ा लेकर गई थी।
डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे बलरामपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जांच के बाद बच्चे को खतरा बताकर उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। 4 दिसंबर की शाम महिला को लेकर परिजन अंबिकापुर पहुंचे।

ऑपरेशन से हुआ बच्चे का जन्म, दूसरे दिन बिगड़ी हालत
सुनीता सिंह को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के गायनिक वार्ड में भर्ती किया गया। रात 1.30 बजे उसका सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन से सुनीता ने 3.40 किलोग्राम के स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। दोनों को डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया था।
5 दिसंबर की शाम सुनीता सिंह को लगाए गए टांके से ब्लड आने लगा। इसकी जानकारी परिजनों ने डॉक्टर को दी। आनन-फानन में सुनीता सिंह को दोबारा ऑपरेशन के लिए ले गए।
दोबारा ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत, रायपुर किया रेफर

डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि यूट्रस का रास्ता बंद हो गया है। यूट्रस निकालना पड़ेगा। परिजनों ने इसकी सहमति दे दी। सुनीता सिंह का ऑपरेशन कर यूट्रस निकाल दिया गया। लेकिन दोबारा हुए ऑपरेशन के बाद सुनीता का यूरिन बंद हो गया। उसकी हालत बिगड़ने लगी। 6 दिसंबर को डॉक्टरों ने हालत बिगड़ती देख उसे रायपुर रेफर कर दिया।
रायपुर में नहीं किया एडमिट, वापस आने के दौरान मौत
मितानिन और परिजनों ने बताया कि वे सुनीता को लेकर रायपुर मेकाहारा हॉस्पिटल पहुंचे। वहां से उसे एम्स ले जाने की सलाह दे दी गई। जब वे एम्स पहुंचे तो बताया गया कि वहां बेड खाली नहीं है। जहां से उसे लेकर आए हो, वहीं वापस चले जाओ। बिना इलाज कराए परिजन सुनीता सिंह को लेकर वापस अंबिकापुर लौट रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
ऑपरेशन में लापरवाही के कारण हुई मौत- परिजन
इस मामले में परिजनों ने ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया है। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में महिला के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि सुनीता सिंह के पहले से 3 बच्चे थे। सभी नॉर्मल डिलीवरी से हुए थे। उसकी यह चौथी डिलीवरी थी।
जान बचाने दोबारा ऑपरेशन किया- डॉक्टर
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के गायनिक वार्ड के HOD डॉ. अविनाशी कुजूर ने बताया कि ऑपरेशन के बाद बच्चा और मां दोनों स्वस्थ थे। टांके से ब्लीडिंग होने पर सोनोग्राफी की गई। जांच में पता चला कि यूट्रस ढीली हो गई है।
दूसरा मामला: सूरजपुर में डॉक्टर नहीं मिले, रास्ते में प्रसव; मां और नवजात की मौत

जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिले के लाछा निवासी कविता सिंह (38 वर्ष) पति आदित्य सिंह 9 माह की प्रेग्नेंट थी। सोमवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे निजी वाहन से लेकर सूरजपुर हॉस्पिटल पहुंचे। सूरजपुर जिला अस्पताल में कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे। नर्सों ने कुछ देर प्रसव का इंतजार किया, फिर उसे स्लाइन लगाया और अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए कहा।
रास्ते में प्रसव, मां-बच्चे दोनों की मौत
परिजन कविता सिंह को एम्बुलेंस से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। रास्ते में ही कविता सिंह का प्रसव हो गया। प्रसव के बाद बच्चे की मौत हो गई। परिजन प्रसूता को लेकर अंबिकापुर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टर्स ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
मृतिका के पति आदित्य ने बताया कि 8 दिसंबर की रात को कविता सिंह के पेट में दर्द होने पर उसे लेकर वे हॉस्पिटल पहुंचे थे। सूरजपुर हॉस्पिटल में डॉक्टर नहीं थे, जिसके कारण उसे वहां से रेफर कर दिया गया। यदि सूरजपुर में डॉक्टर होते तो दोनों की जान बच सकती थी।
मृत अवस्था में लाए गए थे हॉस्पिटल- डॉक्टर
मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के गायनिक वार्ड की HOD डॉ. अविनाशी कुजूर ने बताया कि प्रसूता को 9 दिसंबर की सुबह 4.30 बजे सूरजपुर जिला अस्पताल से रेफर किया गया था। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उन्हें 6.50 बजे सुबह लाया गया था। डॉक्टर ने जांच की तो उनका पल्स, बीपी नहीं था।
आज की मुख्य खबरे –
-
पूर्व उपसरपंच की हत्या का खुलासा, दो भाइयों को भूमि विवाद के मामले में गिरफ्तार
-
बुलडोजर कार्रवाई का विरोध: ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर लगाया जाम, तहसीलदार को घेरा, भारी पुलिस बल तैनात
-
स्कूल टाइम पर शराब पीते पकड़े गए शिक्षक, वीडियो वायरल होते ही गांव में हड़कंप
