Surguja Minor Gangrape-
सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 16 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात में सरपंच का भतीजा भी शामिल था। चारों आरोपी शराब के नशे में धुत होकर नाबालिग को पकड़कर नर्सरी की ओर ले गए और उसके दोस्त को बंधक बनाकर पीटा। इसके बाद चारों ने मिलकर नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। घटना सोमवार (1 सितंबर) की है।
पीड़िता के दोस्त को बंधक बनाकर पीटा
जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ बरगीडीह गई थी और देर शाम दोनों बेलकोटा लौट रहे थे। रास्ते में बेलकोटा नर्सरी के पास तीन युवक और एक नाबालिग शराब पी रहे थे। उन्होंने लड़की को देखकर रोक लिया और धमकाते हुए नर्सरी की ओर ले गए।
आरोपियों ने पीड़िता के दोस्त को पकड़कर बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद सभी ने नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया। आरोपियों में से एक 16–17 साल का नाबालिग भी शामिल है।
FIR दर्ज, POCSO एक्ट में केस
वारदात के बाद पीड़िता ने एक आरोपी को पहचान लिया। घर लौटने के बाद उसने मंगलवार को बतौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच की और धारा 4, 6 POCSO एक्ट और 70(2) BNS के तहत केस दर्ज किया।
चारों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने पीड़िता की पहचान के आधार पर चारों आरोपियों—
-
विलसन खेस
-
कुनाल केरकेट्टा
-
संजय खेस (सभी निवासी बेलकोटा)
-
और एक नाबालिग आरोपी
को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट ने भेजा जेल
सरगुजा ASP अमोलक सिंह ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अंबिकापुर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

