List Of National Coordinators -कांग्रेस हाईकमान ने ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के नए कोऑर्डिनेटर्स की सूची जारी की है। कुल 26 नामों में से छत्तीसगढ़ की दो महिला आदिवासी नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर अहम भूमिका दी गई है। जशपुर की अशिका कुजूर और मरवाही की अर्चना पोर्ते को राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ को लगातार मिल रहा राष्ट्रीय नेतृत्व में प्रतिनिधित्व
कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन को AICC के OBC विभाग का राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया था। उनके साथ प्रदेश के दो और नेताओं— त्रिलोक चंद्र श्रीवास और लेखराम साहू—को भी इसी विभाग में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी मिली थी।
पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं चुने गए नेता
गिरीश देवांगन पहले छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम (CMDC) के अध्यक्ष रह चुके हैं और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक रूप से करीबी माने जाते हैं। सभी नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं।



