During Patroling Soldiers Chased And Caught The Thief-
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस की रात गश्त बड़ी काम आई। 9 दिसंबर की देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवक पुलिस जवानों को देखकर अचानक भागने लगा। शक होने पर जवानों ने उसका पीछा किया और धुरीपारा में दौड़ाकर पकड़ लिया।
तलाशी में युवक की जैकेट से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और सिक्के बरामद हुए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह पास के एक टीचर के सूने मकान में चोरी कर भाग रहा था।

चोर को पकड़ने का VIDEO वायरल


घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पुलिस जवान कोल्ड वेदर में आरोपी के पीछे दौड़ते दिख रहे हैं।
एसएसपी रजनेश सिंह ने मुस्तैद जवानों की सराहना की है।
कैसे पकड़ा गया चोर?

रात करीब 1 बजे, आरक्षक सोनू पाल और आशीष राठौर शांति नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर रहे थे। तभी जैकेट पहनकर आ रहा युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा।
उसकी हरकत संदिग्ध लगी, जिसके बाद जवानों ने—
-
पैदल दौड़ लगाई
-
पेट्रोलिंग टीम से मदद ली
-
कुछ ही मिनट में युवक को पकड़ लिया
आरोपी ने अपना नाम संजय ध्रुव (निवासी – सकरी) बताया।
जैकट फाड़कर निकले गहने और कैश

सर्चिंग के दौरान जैकेट भारी महसूस हुई, लेकिन उसकी जेबें खाली थीं।
जब जैकेट को अंदर से खोला गया, तो उसमें से—
-
सोने के जेवर
-
चांदी के आभूषण
-
नोट
-
सिक्के
बरामद हुए। कीमत लगभग ₹1.25 लाख बताई जा रही है।
टीचर के घर की चोरी का खुलासा
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह देवेंद्र नगर में शिक्षक चंद्रभान सिंह ठाकुर के सूने मकान में चोरी कर निकला था।
पुलिस उसे मौके पर लेकर गई, जहां चोरी किए हुए सामान का मिलान कर लिया गया।
जेल भेजा गया आरोपी
सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
