Raisen news untouchability case -MP में छुआछूत का मामला: युवक ने दलित परिवार में भोजन किया, पंचायत ने कहा– गांव में भोज कराओ
रायसेन जिले में छुआछूत को लेकर एक विवादित मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत पिपलिया पुआरिया में एक युवक द्वारा दलित परिवार के घर भोजन करने पर पंचायत ने उसका हुक्का-पानी बंद कर सामाजिक बहिष्कार कर दिया। डिजिटल इंडिया के दौर में इस तरह के फरमान ने पूरे क्षेत्र में चर्चा छेड़ दी है।
दलित परिवार के घर भोजन का वीडियो वायरल हुआ
जानकारी के मुताबिक, गांव के निवासी भरत राज धाकड़ ने एक दलित परिवार के घर भोजन किया था। इस दौरान बनाया गया वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पंचायत को इसकी जानकारी मिली और युवक व उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया।
‘शुद्धिकरण’ के लिए गंगाजल पूजा और गांव में भोज का आदेश
रिपोर्ट्स के अनुसार, पंचायत ने युवक को ‘शुद्धिकरण’ के रूप में
-
गंगाजल से पूजा करने
-
और पूरे गांव को भोज कराने
का फरमान सुनाया है।
यह आदेश उस क्षेत्र से आया है, जहां के विधायक और स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल हाल ही में दलित परिवार के घर भोजन कर सामाजिक समरसता का संदेश दे चुके हैं।
पीड़ित कलेक्टर ऑफिस पहुंचा
पंचायत के फैसले से परेशान भरत राज धाकड़ कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और अपनी आपबीती सुनाई। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने मामले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी सामाजिक कुरीतियों को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता। प्रशासन ने पंचायत के निर्णय पर आपत्ति दर्ज की है।
समाज अभी भी कुरीतियों से मुक्त क्यों नहीं?
इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कानूनी कार्रवाई भी हुई थी। इसके बावजूद यह घटना सवाल खड़ा करती है कि
क्या समाज आज भी जातिगत भेदभाव और छुआछूत की सोच से पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाया है?
आज की मुख्य खबरे –
कुत्तों के बाद अब सांप-बिच्छू भी हटाएंगे टीचर: DPI का नया आदेश, शिक्षकों ने कहा– गरिमा का ख्याल रखे सरकार
साय कैबिनेट की बैठक आज: धान खरीदी से लेकर वित्तीय स्थिति तक बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर, शीतकालीन सत्र की रणनीति भी बनेगी
छत्तीसगढ़ की दो महिला नेताओं को कांग्रेस में राष्ट्रीय जिम्मेदारी: ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस की कोऑर्डिनेटर बनीं अशिका कुजूर और अर्चना पोर्ते
धमतरी में पुलिस कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाकर जान दी: पैतृक गांव में पेड़ से लटकता मिला शव, 2 दिन से था लापता
गर्भवती का एक दिन में दो बार ऑपरेशन, इलाज के दौरान महिला और नवजात की मौत; परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया
पूर्व उपसरपंच की हत्या का खुलासा, दो भाइयों को भूमि विवाद के मामले में गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ इनसाइड न्यूज़ के टेलीग्राम चैनल में एड होने के लिए क्लिक करे
छत्तीसगढ़ इनसाइड न्यूज़ के वाट्सअप ग्रुप में एड होने के लिए क्लिक करे
