Photo- Dainik Bhaskar
Constable Commits Suicide In Dhamtari-
छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक का शव उसके पैतृक गांव रावनगुड़ा में फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नकुल ध्रुव, पदस्थ आरक्षक (कांस्टेबल), के रूप में हुई है। वह धमतरी पुलिस लाइन में तैनात था और परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। दो दिन पहले वह “बाल कटाने जा रहा हूं” कहकर घर से निकला था और वापस नहीं लौटा।
पत्नी को आखिरी कॉल, फिर फोन हुआ स्विच ऑफ
रविवार शाम करीब 6 बजे पत्नी ने कॉल किया तो नकुल ने कहा—“आप लोग खाना खा लो।” इसके बाद उसका फोन लगातार बंद आने लगा। सोमवार को पत्नी ने मायके और गांव दोनों जगह जानकारी लेने की कोशिश की।
जब परिजनों ने रावनगुड़ा गांव में पता किया तो पता चला कि नकुल का शव पेड़ से लटकता मिला है।
सुसाइड की वजह अभी साफ नहीं, नोट भी नहीं मिला
सूचना पर अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि—
-
नकुल ध्रुव धमतरी पुलिस लाइन में पदस्थ था
-
कुछ दिनों से वह बिना सूचना अनुपस्थित चल रहा था
-
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
-
आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है
फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है।
