Raipur Mass Marriage 2026:
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आज रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 1,316 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न होगा। खास बात यह है कि पूरे छत्तीसगढ़ में आज 6,412 से अधिक जोड़े अलग-अलग धार्मिक परंपराओं के अनुसार विवाह बंधन में बंधेंगे। राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम से कई जिलों के जोड़े ऑनलाइन जुड़ेंगे।

साइंस कॉलेज मैदान में भव्य आयोजन
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
इस मौके पर डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
बलौदा बाजार, धमतरी, दुर्ग, महासमुंद और राजनांदगांव जिलों के जोड़े ऑनलाइन माध्यम से इस आयोजन से जुड़ेंगे।
एक ही मंच पर कई धर्मों के विवाह संस्कार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आज राज्यभर में:
-
हिंदू रीति से – 6,281 जोड़े
-
मुस्लिम रीति से – 3 जोड़े
-
ईसाई रीति से – 113 जोड़े
-
बौद्ध रीति से – 5 जोड़े
-
बैगा समुदाय – 10 जोड़े
विवाह सूत्र में बंधेंगे। यह आयोजन सामाजिक समरसता और एकता का संदेश भी देगा।

आर्थिक सहायता और उपहार की व्यवस्था
योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को:
-
₹35,000 की राशि सीधे बैंक खाते में
-
₹15,000 की उपहार सामग्री व आयोजन खर्च
प्रदान किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर देना है।
कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ
सामूहिक विवाह कार्यक्रम के साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़’ अभियान की शुरुआत भी करेंगे।
पहले चरण में 6 माह से 52 माह तक के लगभग 40,000 कुपोषित बच्चों को शामिल किया जाएगा। अभियान की शुरुआत बस्तर संभाग से होगी, जिसमें:
-
बीजापुर
-
दंतेवाड़ा
-
नारायणपुर
-
सुकमा
जिले शामिल हैं।
सरकार का लक्ष्य कुपोषण की समस्या को जड़ से खत्म करना है।

सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना केवल विवाह आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। इससे आर्थिक बोझ कम होता है और जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलती है।
