लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर दौरे पर रहेंगे, जहां वे दूषित पानी पीने से हुई मौतों के बाद प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि राहुल गांधी पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए इंदौर आ रहे हैं।
राहुल गांधी सुबह करीब 11:15 बजे इंदौर पहुंचेंगे। सबसे पहले वे बॉम्बे हॉस्पिटल जाकर दूषित पानी से बीमार मरीजों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे भागीरथपुरा इलाके में जाकर मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों से मिलेंगे।
दूषित पानी के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन
राहुल गांधी के दौरे के दौरान कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार के खिलाफ दूषित पानी के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन में
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
मौजूद रहेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया सेल के अनुसार, पूरे प्रदेश में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ता महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के पास धरना देंगे।
मात्र 50 रूपये/ प्रतिदिन की दर से वेबसाइट में प्रचार कराए
राहुल गांधी के दौरे पर CM मोहन यादव का बयान
राहुल गांधी के दौरे से पहले भाजपा ने कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया। इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा—
“सरकार ने भागीरथपुरा के लोगों का दर्द समझा है और प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद की जा रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस आपदाओं को राजनीति का अवसर बनाती है।”
CM मोहन यादव ने आगे कहा कि सरकार ने इस पूरे मामले को गंभीरता और संवेदनशीलता से लिया है। उन्होंने कहा—
“हम सुझावों का स्वागत करते हैं, लेकिन अगर आपदा के समय राजनीति की गई, तो इंदौर की जनता इसे माफ नहीं करेगी।”
मात्र 50 रूपये/ प्रतिदिन की दर से वेबसाइट में प्रचार कराए
कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस पर हमला
राज्य के शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बताए जाने पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस की आलोचना की।
विजयवर्गीय ने कहा—
“चुनौतियां आती-जाती रहती हैं, लेकिन भाजपा ने इंदौर के विकास के लिए लगातार काम किया है। जो लोग यहां विरोध कर रहे हैं, उन्हें यह भी देखना चाहिए कि भाजपा ने शहर के लिए क्या किया है।”