Murder In Raipur Over A Dispute –
रायपुर से लगे तिल्दा नेवरा क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। बीड़ी नहीं देने की बात पर हुए झगड़े में दो नाबालिगों ने अपने ही मोहल्ले के परिचित युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या की गुत्थी चंद घंटों में सुलझाते हुए दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सुभाष वार्ड में रेत के ढेर में मिली युवक की लाश
यह घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के सुभाष वार्ड नंबर-15 की है। 17 दिसंबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि इलाके में रेत के ढेर के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना तिल्दा नेवरा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। वहां ललित यादव का शव लहूलुहान हालत में मिला।
पेट पर धारदार हथियार से किए गए थे वार
पुलिस जांच में सामने आया कि ललित यादव के पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। हालात को देखते हुए पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की।

CCTV फुटेज से खुला राज, हत्या कबूली
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और इलाके के CCTV फुटेज खंगाले। जांच में पता चला कि ललित यादव को आखिरी बार दो नाबालिग लड़कों के साथ देखा गया था। दोनों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली।
बीड़ी को लेकर हुआ विवाद, गुस्से में किया हमला
नाबालिग आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बीड़ी नहीं देने को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर उन्होंने धारदार हथियार से ललित यादव पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हथियार बरामद, हत्या और आर्म्स एक्ट में केस
पुलिस ने दोनों नाबालिगों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार बरामद कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


6 thoughts on “रायपुर में बीड़ी नहीं देने पर चाकू से गोदकर हत्या, मलबे में मिली लाश; 2 नाबालिग गिरफ्तार”