Morning Sneezing Causes
सुबह की शुरुआत आमतौर पर ताजगी, चाय की खुशबू और नए दिन की ऊर्जा से होती है, लेकिन कई लोगों के लिए सुबह का मतलब होता है लगातार छींकें, बहती नाक और आंखों में जलन। आंख खुलते ही “छीं-छीं” की आवाजें आने लगें और कुछ देर बाद खुद-ब-खुद ठीक भी हो जाएं, तो इसे हल्के में लेना सही नहीं है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सुबह उठते ही बार-बार छींक आना एलर्जी, साइनस या नाक से जुड़ी किसी छुपी बीमारी का संकेत हो सकता है। अच्छी बात यह है कि अगर समय रहते कारण पहचान लिए जाएं, तो इससे आसानी से राहत पाई जा सकती है।
सुबह उठते ही छींक क्यों आती है? जानिए मुख्य कारण
1. शरीर का प्राकृतिक सुरक्षा तंत्र
छींक आना हमारे शरीर का एक प्राकृतिक सुरक्षा तंत्र है. जब नाक के अंदर कोई चीज जैसे धूल, गंदगी, तेज गंध या ठंडी हवा जाती है, तो शरीर छींक के जरिए उसे बाहर निकालने की कोशिश करता है.
2. आपका बिस्तर ही बन सकता है परेशानी की वजह
जिस बिस्तर पर आप सुकून की नींद लेते हैं, वही कभी-कभी छींक की वजह बन जाता है. गद्दे, तकिये और चादरों में बहुत बारीक धूल के कण (डस्ट माइट्स) होते हैं, जो हमें दिखाई नहीं देते, ये कण रात भर बिस्तर में जमा रहते हैं. सुबह जैसे ही आप करवट बदलते हैं या उठते हैं, ये धूल हवा में उड़ जाती है और आपकी नाक में चली जाती है. नाक इसे खतरा समझकर तुरंत प्रतिक्रिया देती है और छींकें शुरू हो जाती हैं.
3. कमरे में मौजूद एलर्जी फैलाने वाले तत्व
अगर आपके घर में पालतू जानवर हैं, तो उनके बाल भी बिस्तर और कमरे में जमा हो सकते हैं. खुली खिड़की से परागकण (पोलन), धूल और बाहर की गंदगी रात भर कमरे में आ जाती है. सुबह उठते ही जब आपकी नाक इन सबके संपर्क में आती है, तो वह जरूरत से ज्यादा रिएक्शन कर बैठती है.
4. तापमान में अचानक बदलाव
रात में आप रजाई या कंबल के अंदर गर्म माहौल में होते हैं. सुबह उठते ही पंखा, एसी या ठंडी हवा से सामना होता है. यह अचानक तापमान बदलना नाक की संवेदनशील त्वचा को परेशान करता है और छींक आने लगती है. इसे एलर्जी नहीं बल्कि नाक की संवेदनशील प्रतिक्रिया भी कहा जा सकता है.
5. तेज खुशबू और केमिकल्स
कुछ लोग रात में तेज परफ्यूम लगाते हैं, मच्छर भगाने वाली मशीन चलती रहती है या नया डिटर्जेंट इस्तेमाल किया जाता है. बंद कमरे में ये गंध रात भर जमा हो जाती है और सुबह नाक में जलन पैदा करती है.
6. पेट की गड़बड़ी और एसिडिटी
कई बार रात में एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स की समस्या होती है. इससे पेट का एसिड गले और नाक के पीछे के हिस्से को परेशान करता है. इसके कारण सुबह छींक और हल्की खांसी होने लगती है.

सुबह-सुबह छींक आना किन बीमारियों का संकेत हो सकता है?
1. एलर्जिक राइनाइटिस
कई बार रात में एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स की समस्या होती है. इससे पेट का एसिड गले और नाक के पीछे के हिस्से को परेशान करता है. इसके कारण सुबह छींक और हल्की खांसी होने लगती है.
2. साइनसाइटिस
अगर छींक के साथ सिरदर्द, चेहरे पर दबाव या नाक भारी लगना महसूस हो, तो यह साइनस की समस्या हो सकती है।
3. हे फीवर (मौसमी एलर्जी)
मौसम बदलते ही नाक, आंख और गले में जलन, खुजली और छींकें शुरू हो जाती हैं।

अगर रोज सुबह छींक आती है तो क्या करें?
-
🟢 बिस्तर और कमरे की सफाई रखें
चादर और तकिये के कवर हफ्ते में एक बार गर्म पानी से धोएं। भारी पर्दे और कालीन हटाएं। -
🟢 धीरे-धीरे उठें
उठते ही भागदौड़ न करें। कुछ मिनट बैठें, गुनगुने पानी से चेहरा धोएं और एक गिलास सादा पानी पिएं। -
🟢 नमक वाले गुनगुने पानी से नाक साफ करें
यह नाक की एलर्जी और जमी गंदगी हटाने में मदद करता है। -
🟢 धूल और एलर्जी से बचाव करें
पालतू जानवरों को बिस्तर से दूर रखें। जरूरत हो तो एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।
निष्कर्ष
सुबह उठते ही छींक आना भले ही आम लगे, लेकिन अगर यह रोज की समस्या बन जाए, तो इसे नजरअंदाज न करें। सही कारण पहचानकर थोड़े-से बदलाव आपको बड़ी राहत दिला सकते हैं।
Disclaimer: यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के लिए है। इसे चिकित्सीय सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी लक्षण के लंबे समय तक बने रहने पर डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

