Dantewada Jagrukta Abhiyan-
दंतेवाड़ा, 15 सितंबर 2025
यातायात प्रभारी प्रहलाद साहू और गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल की टीम ने आस्था विद्या मंदिर, जावांगा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्रों और शिक्षकों को यातायात नियमों, साइबर फ्रॉड से बचाव, महिला सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, आत्मरक्षा और नशा से दूर रहने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
अभियान का उद्देश्य

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय (भा.पु.से.) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. के. बर्मन व उप पुलिस अधीक्षक यातायात नसर उल्लाह सिद्धिकी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
अभियान का मकसद सड़क दुर्घटनाओं और मृत्युदर में कमी लाना, नाबालिगों को वाहन न चलाने के लिए जागरूक करना और महिलाओं को आत्मरक्षा व कानूनी अधिकारों के बारे में बताना था।
यातायात नियमों पर समझाइश
यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू ने छात्रों को समझाया कि सड़क पर लापरवाही जानलेवा हो सकती है। उन्होंने विशेष रूप से इन बातों पर जोर दिया:
हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग
शराब पीकर वाहन न चलाना
बिना लाइसेंस व इंश्योरेंस वाहन न चलाना
नाबालिग बच्चों को दोपहिया/चारपहिया वाहन न चलाने देना
ओवर स्पीड, स्टंट और तेज आवाज वाली साइलेंसर का प्रयोग न करना
मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन न चलाना
मालवाहक वाहनों पर सवारी न करना
साइबर फ्रॉड से बचाव
थाना प्रभारी गीदम विजय पटेल ने साइबर अपराधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आजकल लोग फर्जी OTP, पासवर्ड शेयरिंग, नकली लॉटरी और कूपन स्कैम का शिकार हो रहे हैं।
छात्रों को बताया गया कि:
किसी अनजान व्यक्ति को OTP/पासवर्ड न दें
संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें
अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें
ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए हमेशा सतर्क रहें
महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा
कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स और पॉक्सो एक्ट से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही, “अभिव्यक्ति ऐप” के बारे में बताया गया, जिसे मोबाइल में इंस्टॉल कर महिलाएं पुलिस से तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में भी विस्तार से समझाया गया।
कार्यक्रम का समापन
अंत में सभी छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ को यातायात नियमों का पालन करने और परिवार को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में शामिल रहे अधिकारी
यातायात प्रभारी दंतेवाड़ा निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू
थाना प्रभारी गीदम विजय पटेल
उप निरीक्षक यादव (थाना गीदम)
सउनि जितेंद्र त्रिपाठी (यातायात दंतेवाड़ा)
प्राचार्य बी. के. शर्मा (आस्था विद्या मंदिर, जावांगा)
प्रधान पाठक, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्टाफ
