Bilaspur Cow News -बछड़े का मांस खाने की बात कबूली, पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
बिलासपुर के हिर्री थाना क्षेत्र में गोवंश काटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने बछड़े को काटकर मांस खाने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
शिकायत पर हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई मेडपार छोटा, थाना हिर्री निवासी मनोज श्रीवास की सूचना पर हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि धौराभाठा भुलकहा मंदिर रोड स्थित मुक्तिधाम के पास एक व्यक्ति गोवंश काट रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को दबोच लिया।
आरोपी ने किया कबूल
गिरफ्तार आरोपी की पहचान धौराभाठा निवासी विदेशी मेहर (45 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने बछड़े को मांस खाने के लिए काटा था।
मांस और शव जब्त
पुलिस ने मौके से मांस जब्त किया और कटे हुए बछड़े के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इसके बाद केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।
कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 5 और 10 के तहत अपराध दर्ज किया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
