रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष अजीत दुबे को प्रदेश मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इस नियुक्ति पर वन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
संघ के सदस्यों ने कहा कि यह जिम्मेदारी अजीत दुबे के नेतृत्व, कर्मठता, संघर्षशीलता और कर्मचारियों के हितों के लिए किए गए लगातार प्रयासों का सम्मान है।
उन्होंने विश्वास जताया कि अजीत दुबे के मार्गदर्शन में कर्मचारी-अधिकारियों की आवाज और अधिक सशक्त होगी और संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं।

