
CG बोर्ड रिजल्ट 2025: 12वीं में 81.87% और 10वीं में 76% छात्र सफल
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2025 की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष 12वीं का कुल परिणाम 81.87% रहा है।
12वीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 2,40,356 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परीक्षा परिणामों की घोषणा की।
वहीं, छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम भी घोषित किया गया है। इस बार 10वीं का कुल परिणाम 76% रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस परीक्षा का परिणाम भी जारी किया। इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में लगभग 3.28 लाख छात्रों ने भाग लिया था। पिछले वर्ष 10वीं का रिजल्ट 75.64% था।
छात्र अपने परिणाम CGBSE की आधिकारिक वेबसाइटों cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 10वीं की परीक्षाएं भी मार्च महीने में ही आयोजित की गई थीं।