Labourer of sakti lynched in kerala-
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक मजदूर की केरल में बांग्लादेशी घुसपैठिया समझकर पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रामनारायण बघेल के रूप में हुई है, जो सक्ती जिले के करही गांव का निवासी था। वह करीब एक सप्ताह पहले मजदूरी की तलाश में केरल के पलक्कड़ जिले गया था।
काम की तलाश में गया था केरल
जानकारी के मुताबिक, रामनारायण बघेल पलक्कड़ जिले में काम की तलाश में इधर-उधर घूम रहा था। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया और उसकी पहचान पर सवाल उठाने लगे। आरोप है कि बिना किसी पुष्टि के उसे बांग्लादेशी घुसपैठिया बताकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई।
ये भी पढ़े –रायपुर में बीड़ी नहीं देने पर चाकू से गोदकर हत्या, मलबे में मिली लाश; 2 नाबालिग गिरफ्तार
बेरहमी से की गई पिटाई, मौके पर मौत
आरोपियों ने रामनारायण को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही केरल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़े –छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती रिजल्ट पर बवाल, प्रक्रिया पर उठे सवाल आंदोलनरत अभ्यर्थियों से क्या बोले डिप्टी सीएम विजय शर्मा?
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
रामनारायण बघेल अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चे हैं। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है और मृतक के परिजन शव को लेने के लिए केरल रवाना हो चुके हैं।

ये भी पढ़े –कांकेर में आदिवासी–ईसाई समुदाय आमने-सामने, 2 चर्च में आग; शव दफनाने को लेकर हिंसा, ASP समेत 20 पुलिसकर्मी घायल
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
वालैयार थाना में केस नंबर 975/2025 के तहत धारा 103(1) BNS में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुरली, प्रसाद, अनु, विपिन और आनंदम शामिल हैं, जो सभी अट्टापल्लम गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
ये भी पढ़े –मिर्च की खेती ने बदली किस्मत, छत्तीसगढ़ के इस किसान ने 12 एकड़ जमीन से कमाए लाखों
न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन
घटना के बाद केरल में सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठनों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने और पीड़ित परिवार को मुआवजा व न्याय दिलाने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने जताया दुख
इस मामले पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और छत्तीसगढ़ सरकार हर स्तर पर पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

