Labourer of Chhattisgarh lynched in kerala-
छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के एक मजदूर की केरल में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। केरल के पलक्कड़ जिले में मजदूरी की तलाश में गए 31 वर्षीय रामनारायण बघेल को स्थानीय लोगों ने बांग्लादेशी घुसपैठिया समझकर बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद राज्य में आक्रोश फैल गया है और सरकार हरकत में आ गई है।
मजदूरी की तलाश में गया था केरल
जानकारी के अनुसार, सक्ति जिले का रहने वाला रामनारायण बघेल 13 दिसंबर को रोजगार की तलाश में केरल के पलक्कड़ पहुंचा था। स्थानीय स्तर पर अफवाह फैल गई कि इलाके में कोई बांग्लादेशी घुसपैठिया चोर घूम रहा है। इसी अफवाह के चलते कुछ लोगों ने रामनारायण को घुसपैठिया समझ लिया और उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामनारायण की इलाज के दौरान मौत हो गई।
ये भी पढ़े –रायपुर में बीड़ी नहीं देने पर चाकू से गोदकर हत्या, मलबे में मिली लाश; 2 नाबालिग गिरफ्तार
पांच आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
घटना के बाद केरल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों—मुरली, प्रसाद, अनु विपिन और आनंदम समेत अन्य को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
ये भी पढ़े –छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती रिजल्ट पर बवाल, प्रक्रिया पर उठे सवाल आंदोलनरत अभ्यर्थियों से क्या बोले डिप्टी सीएम विजय शर्मा?
पीड़ित परिवार केरल पहुंचा, मदद की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की मौसी लक्ष्मी बाई और चाचा लकेशर बघेल केरल पहुंच गए हैं। परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता और न्याय की मांग की है। वहीं, सामाजिक संगठनों ने भी इस घटना को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़े –कांकेर में आदिवासी–ईसाई समुदाय आमने-सामने, 2 चर्च में आग; शव दफनाने को लेकर हिंसा, ASP समेत 20 पुलिसकर्मी घायल
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने की घटना की निंदा
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह सभ्य समाज के लिए बेहद चिंताजनक है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने भीड़ हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़े –मिर्च की खेती ने बदली किस्मत, छत्तीसगढ़ के इस किसान ने 12 एकड़ जमीन से कमाए लाखों
अफवाहों से बढ़ती भीड़ हिंसा पर चिंता
देशभर में अफवाहों के चलते भीड़ द्वारा हिंसा की घटनाओं में तेजी देखी जा रही है। इस तरह की घटनाएं कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द के लिए गंभीर खतरा हैं। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई कर भीड़तंत्र पर प्रभावी लगाम लगाई जाए।
ये भी पढ़े –
ED Action in Chhattisgarh: शराब घोटाला केस में पूर्व डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया गिरफ्तार
कोरबा ट्रिपल मर्डर: मुंह में नींबू डालकर गला घोंटा गया, तंत्र-मंत्र के नाम पर 3 हत्याएं; कबाड़ कारोबारी अशरफ मेमन समेत तीन की मौत
छत्तीसगढ़ में 3 दिन की हड़ताल पर जाएंगे सरकारी कर्मचारी: 29 से 31 दिसंबर तक कामकाज ठप रहने के आसार
छत्तीसगढ़ इनसाइड न्यूज़ के टेलीग्राम चैनल में एड होने के लिए क्लिक करे
छत्तीसगढ़ इनसाइड न्यूज़ के वाट्सअप ग्रुप में एड होने के लिए क्लिक करे

