मणिकर्णिका घाट को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा पलटवार किया है। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस फर्जी AI-जनरेटेड वीडियो के जरिए मंदिर को तोड़े जाने का दुष्प्रचार कर रही है, जो न केवल अपराध है बल्कि सनातन धर्म से जुड़ी धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ भी है।
शनिवार (17 जनवरी) को वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मुद्दे पर वीडियो बयान जारी करते हुए कहा कि मणिकर्णिका घाट पर स्थित मंदिर पूरी तरह सुरक्षित हैं और भविष्य में भी रहेंगे।
“AI जनरेटेड वीडियो बनाकर फैलाया जा रहा झूठ” – CM योगी
कांग्रेस द्वारा AI जनरेटेड वीडियो बनाकर मंदिर को तोड़ने का दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है,
जबकि हर व्यक्ति जानता है कि मणिकर्णिका में जो मंदिर हैं, वे वहां पर वैसे ही मौजूद हैं… pic.twitter.com/DhUwMbJC1l
“कांग्रेस द्वारा फर्जी AI जनरेटेड वीडियो बनाकर यह दिखाया जा रहा है कि मणिकर्णिका घाट के मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि वहां मौजूद सभी मंदिर यथावत हैं और परियोजना के तहत उनका संरक्षण किया जाएगा।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि घाटों का निर्माण मंदिरों के संरक्षण के बाद ही किया जाएगा, इसलिए किसी भी धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने का सवाल ही नहीं उठता।
जनभावनाओं से खिलवाड़ का आरोप
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार दुष्प्रचार कर इस विकास परियोजना को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा,
“काशी के विकास को बाधित करने की मानसिकता रखने वाले लोग जनभावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं, जो किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।”
मात्र 50 रूपये/ प्रतिदिन की दर से वेबसाइट में प्रचार कराए
“विरासत का सम्मान कांग्रेस से सीखने की जरूरत नहीं”
सीएम योगी ने कहा कि विरासत का सम्मान कैसे किया जाता है, इसके लिए कांग्रेस से सीख लेने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने अयोध्या और काशी का उदाहरण देते हुए कहा कि—
500 साल बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर का निर्माण
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर
देशभर के तीर्थ स्थलों का सौंदर्यीकरण
ये सभी कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक किए गए हैं।
“सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली” – CM योगी का तंज
कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा,
“इन लोगों की टिप्पणियां देखकर हंसी भी आती है और दया भी। यह बिल्कुल वैसा है जैसे— ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’।”
उन्होंने कहा कि जिन्होंने हमेशा देश की विरासत का अपमान किया, वही आज विकास कार्यों में बाधा पैदा कर रहे हैं।
मात्र 50 रूपये/ प्रतिदिन की दर से वेबसाइट में प्रचार कराए
हर विकास परियोजना का करेंगे विरोध – CM योगी
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी केवल मणिकर्णिका घाट ही नहीं, बल्कि— काशी ,उत्तर प्रदेश देशहित और लोककल्याण से जुड़े हर विकास कार्यक्रम का विरोध करते रहेंगे।