
Who Is Pinaki Mishra: 100 करोड़ से अधिक संपत्ति के मालिक, दो बच्चों के पिता… जानिए 65 वर्षीय नेता ने महुआ मोइत्रा से कैसे की शादी
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से शादी कर ली है। यह शादी जर्मनी में 30 मई को हुई। यह महुआ की दूसरी शादी है, जबकि पिनाकी मिश्रा दो बच्चों के पिता हैं और 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। दोनों की मुलाकात संसद में हुई थी और 2023 में लंदन में एक साथ देखे गए थे।
कौन हैं Pinaki Mishra?
पिनाकी मिश्रा ओडिशा के पुरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। राजनीति में आने से पहले वे एक सफल वकील थे। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफन कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की। एक समय उनके नाम पर लोकसभा के डिप्टी स्पीकर पद की चर्चा भी चल रही थी। वे सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के रिश्तेदार भी हैं।
पारिवारिक पृष्ठभूमि
Pinaki Mishra के दो बच्चे हैं — एक बेटा और एक बेटी। उनके बेटे की शादी अटल बिहारी वाजपेयी के दत्तक दामाद रंजन भट्टाचार्य की बेटी से हुई है। इस शादी का आयोजन जयपुर में बड़े स्तर पर हुआ था।
ये भी पढ़ें – TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी, BJD नेता पिनाकी मिश्रा संग जर्मनी में रचाया विवाह
100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
2019 में Pinaki Mishra ने लोकसभा चुनाव के दौरान दाखिल किए हलफनामे में अपनी संपत्ति 117 करोड़ रुपये दर्शाई थी, जिसमें से चल संपत्ति लगभग 2 करोड़ रुपये थी। वे ओडिशा के प्रभावशाली और धनी नेताओं में गिने जाते हैं।
राजनीति में सक्रियता कम हुई
2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेडी को हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद से Pinaki Mishra की राजनीतिक सक्रियता में गिरावट आई है। पार्टी और राजनीति से उनका जुड़ाव अब सीमित होता जा रहा है।
महुआ मोइत्रा की दूसरी शादी
महुआ मोइत्रा की यह दूसरी शादी है। उन्होंने पहले डेनमार्क के फायनेंसर लार्स बोरोशन से 2003 में शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और 2009 में वे भारत लौट आईं। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के साथ राजनीति में कदम रखा और 2011 में तृणमूल कांग्रेस का हिस्सा बनीं।
लंदन से शुरू हुआ रिश्ता
महुआ और पिनाकी के बीच की नजदीकियां संसद में बढ़ीं। 2023 में लंदन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें दोनों साथ नजर आए। इसके बाद अब जर्मनी में शादी कर उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है।
नगरी में दर्दनाक सड़क हादसा: मां और बेटे की मौके पर मौत, गांव में शोक की लहर
नगरी के 16 वर्षीय युवक की समुद्र में डूबने से मौत, उड़ीसा के पुरी में हुआ हादसा