
WBSSC Teacher Recruitment 2025 सरकारी नौकरी: पश्चिम बंगाल में 35,726 शिक्षक पदों पर भर्ती, 40 साल तक की उम्र वाले कर सकते हैं आवेदन; वेतन ₹65,000 तक
पश्चिम बंगाल सेंट्रल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) ने असिस्टेंट टीचर के कुल 35,726 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 16 जून 2025 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट westbengalssc.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2025 (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है।
रिक्तियों का विवरण:
पद का नाम | पदों की संख्या |
---|---|
असिस्टेंट टीचर (कक्षा 9वीं व 10वीं) | 23,212 |
असिस्टेंट टीचर (कक्षा 11वीं व 12वीं) | 12,514 |
कुल पद | 35,726 |
शैक्षणिक योग्यता:
कक्षा 9वीं व 10वीं के लिए:
-
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में न्यूनतम 50% अंक।
-
बी.एड. या चार वर्षीय B.A.Ed/B.Sc.Ed डिग्री।
कक्षा 11वीं व 12वीं के लिए:
-
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन।
-
बी.एड. या चार वर्षीय शिक्षण डिग्री (B.A.Ed/B.Sc.Ed) आवश्यक।
आयु सीमा:
-
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
-
आरक्षित वर्गों को छूट:
-
एससी/एसटी: 5 वर्ष
-
ओबीसी: 3 वर्ष
-
दिव्यांग (PH): 8 वर्ष तक की छूट
-
चयन प्रक्रिया:
-
लिखित परीक्षा
-
इंटरव्यू (साक्षात्कार)
एग्जाम पैटर्न:
-
कुल समय: 2 घंटे
-
प्रश्न प्रकार: ऑब्जेक्टिव (MCQ)
-
नेगेटिव मार्किंग: नहीं
-
परीक्षा भाषा: अंग्रेजी और बंगाली
आवेदन शुल्क:
-
सामान्य वर्ग: ₹500
-
एससी/एसटी/पीएच: ₹200
वेतनमान:
-
₹35,000 से ₹65,000 प्रतिमाह (अनुभव और योग्यता के अनुसार)
आवेदन की प्रक्रिया:
-
westbengalssc.com पर जाएं।
-
“WBSSC Teachers Recruitment” लिंक पर क्लिक करें।
-
मांगी गई सभी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
-
आवेदन पत्र सबमिट करें और उसकी पीडीएफ कॉपी सेव कर प्रिंट निकाल लें।
नगरी के 16 वर्षीय युवक की समुद्र में डूबने से मौत, उड़ीसा के पुरी में हुआ हादसा