
छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ चुनाव 2025
आज दिनांक 01/06/2025 को बस्तर संभाग के 3 जिलों बस्तर ,सुकमा और बीजापुर में छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन होना था।
जिसमें बस्तर जिला से समस्त वन कर्मचारी साथियों ने एकता का परिचय देते हुए एकमत से एक नाम श्री दामूधर सेठिया का नाम प्रस्तावित किया जिसमें सभी ने सर्वसहमति देते हुए उन्हें निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
उसी तरह सुकमा से भी समस्त कर्मचारियों ने अपने सर्वसहमति से श्री दिलीप मंडावी जी को निर्विरोध जिला अध्यक्ष सुकमा हेतु सहमति प्रदान किए।
जिला बीजापुर में भी पूर्व अध्यक्ष श्री विश्वनाथ मांझी को पुनः जिला अध्यक्ष हेतु निर्विरोध निर्वाचित कर संगठन एवं अध्यक्ष के प्रति अपनी निष्ठा का परिचय दिया।
संभागीय अध्यक्ष बस्तर श्री अमित कुमार झा ने सभी निर्वाचित जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए भविष्य में कर्मचारी हित में कार्य करने हेतु आह्वाहन करते हुए शुभकामनाएं दी।
उपरोक्त बस्तर जिला के निर्वाचन कार्य को निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुशवाहा एवं मो रिजवान रिजवी के द्वारा सम्पन्न कराया गया।
बस्तर के निर्वाचन में मुख्य रूप से को सलीम प्रांतीय महामंत्री,संभाग सचिव धर्मेंद्र सिंह एवं सभी बस्तर के वन कर्मचारि उपस्थित थे।
जिला अध्यक्ष पद पर विजय हुए प्रत्याशियों की विजय होने की घोषणा एवं प्रमाण पत्र श्री अजीत दुबे प्रांत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ द्वारा रायपुर में जारी किया जाएगा।
अमित कुमार झा
संभागीय अध्यक्ष बस्तर
वन कर्मचारी संघ/राष्ट्रीय मिडिया सचिव
नगरी के 16 वर्षीय युवक की समुद्र में डूबने से मौत, उड़ीसा के पुरी में हुआ हादसा