
UPSC CSE Exam 2025: 10 हजार अभ्यर्थी, 28 केंद्र, बारिश और सुरक्षा सख्ती बनी चुनौती
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को रायपुर के 28 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही है, जिसमें 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। सुरक्षा और नियमों को लेकर प्रशासन ने इस बार सख्त व्यवस्था की है। वहीं, बारिश के चलते कई परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
परीक्षा शेड्यूल और प्रशासनिक व्यवस्था
परीक्षा दो पालियों में हो रही है—पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक। प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षकों और वरिष्ठ IAS अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा संपन्न हो रही है। पुलिस की तैनाती और मेटल डिटेक्टर से जांच की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
जैमर और सुरक्षा निर्देश
कलेक्टर ने सभी केंद्रों पर एक दिन पहले ही जैमर लगाने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर कम से कम 5 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कलेक्टर खुद सभी केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं, जबकि पुलिस वाहनों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।
कड़े नियम और गाइडलाइन
-
स्टिकर लगी पानी की बोतल लाने पर रोक।
-
एक समय में दो लोगों को वॉशरूम जाने की अनुमति नहीं।
-
परीक्षा हॉल में केवल पारदर्शी बोतल की अनुमति।
-
मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित।
-
परीक्षा के बीच कैंडिडेट्स को सेंटर से बाहर जाने की इजाजत नहीं।
-
अंतिम 30 मिनट में वॉशरूम जाना वर्जित।
-
ई-एडमिट कार्ड और वैध फोटो ID अनिवार्य, मोबाइल में दिखाने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
रायपुर के 28 परीक्षा केंद्रों की सूची:
-
श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी
-
राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल आश्रम परिसर
-
निवेदिता कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला
-
अडवानी आर्लिकॉन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीरगांव
-
सरस्वती नगर निगम कन्या शाला, फूल चौक
-
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठपुरेना
-
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, लालपुर
-
प्यारे लाल यादव शासकीय हिन्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
-
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कन्या विद्यालय
-
जे.आर. नायडू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तेलीबांधा
-
पी.जी. उमाटे कन्या शाला, शांति नगर
-
दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय
-
शासकीय स्कूल, माना बस्ती
-
जे. योगानन्दम महाविद्यालय
-
शहीद संजय यादव विद्यालय, संजय नगर
-
माया राम सुरजन कन्या शाला, चौबे कॉलोनी
-
शासकीय स्कूल, अमलीडीह
-
लक्ष्मीनारायण कन्या शाला, गुरुकुल परिसर
-
पं. गिरजा शंकर मिश्र विद्यालय, महादेवघाट
-
प्रो. जे.एन. पाण्डेय स्कूल, नलघर चौक
-
स्व. श्रीराम शर्मा स्कूल, डूमरतराई
-
स्वामी आत्मानंद विद्यालय, मौदहापारा
-
पं. आर.डी. तिवारी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय
-
आत्मानंद स्कूल, माना कैंप
-
पं. रामसहाय मिश्रा स्कूल, महोबा बाजार
-
काशीराम शर्मा विद्यालय, भनपुरी
-
आत्मानंद स्कूल, ओवरब्रिज, मोवा
-
जे.आर. दानी कन्या शाला, कालीबाड़ी चौक