Teacher day controversy: कांग्रेस और शिक्षक संघ ने जताई आपत्ति
शिक्षक दिवस 2024 पर छत्तीसगढ़ के राजभवन में आयोजित कार्यक्रम विवादों में घिर गया है। कांग्रेस ने इसे शिक्षकों का “सम्मान नहीं बल्कि अपमान” बताया। वहीं, शिक्षक संघ ने भी समूह में बुलाकर मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देने पर नाराजगी जताई।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह कार्यक्रम सम्मान का नहीं बल्कि अपमान का प्रतीक बन गया। वहीं शालेय शिक्षाकर्मी संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने ड्रेस कोड और समूह में सम्मान देने को शिक्षकों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन बताया।
कांग्रेस का आरोप – शिक्षकों को अपमानित किया गया
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अगर शिक्षकों को सम्मानित करने का समय और शिष्टाचार नहीं था तो उन्हें बुलाया ही क्यों गया? कार्यक्रम में शिक्षकों को पांच-पांच के समूह में बुलाकर पहले से प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो थमा दिया गया। यह परंपरा गलत है और तुरंत बंद होनी चाहिए।
शिक्षक संघ की नाराजगी

संघ अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा, “शिक्षकों पर पहले से वित्तीय बोझ है, ऐसे में ड्रेस कोड थोपना उचित नहीं। इस बार का कार्यक्रम ऐसा लगा जैसे केवल फोटो सेशन हो रहा हो। शिक्षकों को राज्यपाल के हाथों व्यक्तिगत रूप से सम्मान मिलना चाहिए था।”
मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में विवाद
कांग्रेस ने कहा कि जब यह सब हुआ तब मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री भी मौजूद थे, फिर भी ध्यान नहीं दिया गया। कांग्रेस ने इस घटना की निंदा की और भाजपा सरकार व राजभवन से शिक्षकों से माफी की मांग की।

शिक्षक दिवस पर सम्मानित शिक्षकों की पूरी सूची (जिला अनुसार)
| जिला | शिक्षक का नाम | पदनाम |
|---|---|---|
| रायपुर | गोपाल राम यादव | प्रधान पाठक |
| रायपुर | कामिनी साहू | सहायक शिक्षक (एल.बी.) |
| धमतरी | किरण साहू | प्रधान पाठक |
| धमतरी | प्रीति शांडिल्य | सहायक शिक्षक (एल.बी.) |
| सारंगढ़-बिलाईगढ़ | प्रियंका गोस्वामी | प्रधान पाठक |
| सारंगढ़-बिलाईगढ़ | समय लाल काठे | व्याख्याता (एल.बी.) |
| राजनांदगांव | डॉ. शोभा श्रीवास्तव | प्राचार्य |
| राजनांदगांव | मुन्हेलाल लिल्हारे | प्रधान पाठक |
| दंतेवाड़ा | सुमन जॉर्ज | प्रधान अध्यापक |
| दंतेवाड़ा | सुनीता अजीत | सहायक शिक्षक (एल.बी.) |
| कबीरधाम | रमेश कुमार चंद्रवंशी | व्याख्याता |
| कबीरधाम | कामिनी जोशी | व्याख्याता |
| सरगुजा | बंदना महथा | शिक्षक |
| सरगुजा | अनिता मंदिलवार | व्याख्याता |
| नारायणपुर | उमेश कुमार सलाम | शिक्षक (एल.बी.) |
| नारायणपुर | सविता यादव | प्रधान अध्यापक |
| जशपुर | सरिता नायक | प्रधान पाठक |
| जशपुर | प्रवीण कुमार पाठक | प्रधान पाठक |
| कोरिया | अमित लाल गुप्ता | व्याख्याता/प्रभारी प्राचार्य |
| कोरिया | विवेक सिद्धिकी | जेल शिक्षक |
| मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर | राजेश कुमार द्विवेदी | व्याख्याता (एल.बी.) |
| मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर | मीना जायसवाल | प्रधान पाठक |
| खैरागढ़-छुईखदान-गंडई | किशोर कुमार शर्मा | प्रधान अध्यापक |
| खैरागढ़-छुईखदान-गंडई | राजेश कुमार प्रजापति | सहायक शिक्षक (एल.बी.) |
| मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी | संध्या साहू | प्रधान पाठक |
| मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी | संजय देवांगन | व्याख्याता (एल.बी.) |
| बलरामपुर-रामानुजगंज | चन्द्रमुखी मेहता | शिक्षक (एल.बी.) |
| दुर्ग | नरोत्तम कुमार साहू | शिक्षक (एल.बी.) |
| दुर्ग | खेमलता गोस्वामी | शिक्षक (एल.बी.) |
| कोरबा | मधुलिका | शिक्षक (एल.बी.) |
| कोरबा | प्रिया दुबे | प्रधान पाठक |
| सूरजपुर | रंजय कुमार सिंह | प्रधान पाठक |
| सूरजपुर | प्रदीप कुमार जायसवाल | व्याख्याता (एल.बी.) |
| बलौदाबाजार-भाटापारा | मोहन लाल वर्मा | शिक्षक (एल.बी.) |
| बलौदाबाजार-भाटापारा | जगदीश साहू | व्याख्याता (एल.बी.) |
| मुंगेली | दुर्गा तिवारी | व्याख्याता (एल.बी.) |
| मुंगेली | सुधारानी शर्मा | सहायक शिक्षक (एल.बी.) |
| कोंडागांव | मनोज कुमार डड़सेना | प्रभारी प्राचार्य |
| कोंडागांव | शिवचरण साहू | शिक्षक (एल.बी.) |
| रायगढ़ | टिकेश्वर प्रसाद पटेल | सहायक शिक्षक (एल.बी.) |
| रायगढ़ | नंद किशोर सतपथी | प्रधान पाठक |
| सुकमा | अंजु बारसे | सहायक शिक्षक |
| सुकमा | गंगाधर राना | शिक्षक (एल.बी.) |
| गरियाबंद | खोमन लाल सिन्हा | सहायक शिक्षक (एल.बी.) |
| गरियाबंद | दिप्ती मिश्रा | शिक्षक (एल.बी.) |
| सक्ती | संजीव कुमार चंद्रवंशी | शिक्षक (एल.बी.) |
| सक्ती | नीरा साहू | सहायक शिक्षक (एल.बी.) |
| बालोद | नरोत्तम कुमार यदु | व्याख्याता (एल.बी.) |
| बालोद | एनुका सार्वा | सहायक शिक्षक (एल.बी.) |
| जांजगीर-चांपा | अमृत लाल साहू | व्याख्याता |
| जांजगीर-चांपा | प्रतीक्षा सिंह | व्याख्याता (एल.बी.) |
| बेमेतरा | सुनीता राजपूत | शिक्षक (एल.बी.) |
| बेमेतरा | केवरा सेन | शिक्षक (एल.बी.) |
| महासमुंद | जगदीश सिन्हा | व्याख्याता (एल.बी.) |
| महासमुंद | डॉ. ज्योति किरण चंद्राकर | व्याख्याता (एल.बी.) |
| बिलासपुर | शांति सोनी | व्याख्याता (एल.बी.) |
| बिलासपुर | शिव कुमार छत्रवाणी | प्रधान पाठक |
| बस्तर | सईदा खान | व्याख्याता |
| बस्तर | देवश्री गोयल | व्याख्याता/प्रधान अध्यापक |
| कांकेर | कुसुम जैन | व्याख्याता |
| गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | आरती तिवारी | प्राचार्य |
| गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | साबरा निशा | प्रधान पाठक (एल.बी.) |
| बीजापुर | जगदीश तोरेंम | प्रधान पाठक |
| बीजापुर | अरुण कुमार सिंह | व्याख्याता (एल.बी.) |

