
Tata Group Stock Fall -एयर इंडिया विमान हादसे से हिला शेयर बाजार: टाटा ग्रुप के स्टॉक्स में भारी गिरावट, निवेशकों में मचा हड़कंप
अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की पैसेंजर फ्लाइट AI171 टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भयावह हादसे में 242 यात्रियों में से 150 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। हादसा जैसे ही सामने आया, देशभर के निवेशक स्तब्ध रह गए और शेयर बाजार में अफरातफरी मच गई।
विशेष रूप से टाटा ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। चूंकि एयर इंडिया अब टाटा समूह के अधीन है, इस दुर्घटना का सीधा असर उसकी कंपनियों के स्टॉक्स पर पड़ा।
टाटा ग्रुप के इन शेयरों में आई भारी गिरावट:
-
TCS: 1% से अधिक की गिरावट
-
टाटा स्टील: 3% तक टूटा शेयर
-
टाटा पावर: 2.5% की गिरावट
-
टाटा एलेक्सी: 2% से ज्यादा नुकसान
-
टाटा कम्युनिकेशंस: 1% से अधिक गिरा
-
टाटा मोटर्स: 3% से ज्यादा टूटा
-
टाटा केमिकल्स: 3% की गिरावट
-
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स: 2% से अधिक फिसला
-
टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन: लगभग 4% की गिरावट
-
इंडियन होटल्स: 2% से ज्यादा टूटा
कैसे हुआ हादसा?
एयर इंडिया की फ्लाइट AI171, जिसमें 242 यात्री सवार थे, दोपहर लगभग 1:20 बजे टेकऑफ के तुरंत बाद मेघानीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि टेकऑफ के दौरान विमान का पिछला हिस्सा एयरपोर्ट की बाउंड्री से टकरा गया, जिससे विमान असंतुलित होकर क्रैश हो गया।
इस दर्दनाक हादसे की पुष्टि स्टेट पुलिस कंट्रोल रूम ने कर दी है। हादसे के बाद असमान में धुएं का घना गुबार देखा गया और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं।
अभी तक किसी यात्री की मृत्यु की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की संभावना जताई जा रही है। DGCA ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, 242 यात्रियों के परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अब तक की प्रमुख बातें:
-
फ्लाइट: एयर इंडिया AI171 (अहमदाबाद से लंदन)
-
समय: 12 जून 2025, दोपहर 13:20 बजे
-
स्थान: मेघानीनगर, अहमदाबाद (मेंटल हॉस्पिटल परिसर के पास)
-
सवार यात्री: कुल 242
-
स्थिति: राहत-बचाव कार्य जारी
-
प्रशासन: पुलिस, फायर ब्रिगेड, NDRF मौके पर
-
जाँच: DGCA ने जांच के आदेश दिए
-
असर: टाटा ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट
इन्हें भी देखे –