Stocks in Focus Today -भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद मंगलवार को शेयर बाजार में आई तूफानी तेजी के बाद बुधवार को निवेशकों की नजर कुछ चुनिंदा शेयरों और तिमाही नतीजों पर टिकी हुई है। आज के कारोबार में ट्रेंट, NHPC, बजाज फाइनेंस, BPCL, मैनकाइंड फार्मा और अपोलो टायर्स जैसे स्टॉक्स फोकस में रहने वाले हैं।
एनालिस्ट्स के मुताबिक, बजट में F&O ट्रेडिंग पर STT बढ़ाने के ऐलान के बाद निफ्टी में जो बिकवाली देखने को मिली थी, उसके बाद आया तेज उछाल शॉर्ट-टर्म ट्रेंड में बदलाव का संकेत देता है। निफ्टी ने एक बार फिर अपने अहम मूविंग एवरेज को हासिल कर लिया है।

कमजोर शुरुआत के संकेत
आज बाजार की शुरुआत कमजोर रह सकती है।
GIFT NIFTY 51.50 अंक या करीब 0.20 प्रतिशत की गिरावट दिखा रहा है।
निफ्टी फ्यूचर्स 25,813.50 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है।
इन कंपनियों के तिमाही नतीजे आज
ट्रेंट, NHPC, ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स, हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज और अपोलो टायर्स के शेयर फोकस में रहेंगे क्योंकि ये कंपनियां आज अपने तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी.

बजाज फाइनेंस
मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने कारोबारी साल 2026 की तीसरी तिमाही के अपने वित्तीय नतीजे का ऐलान किया. इस दौरान कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 6 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. इसी के साथ कंपनी का मुनाफा 4,066 करोड़ रुपये रहा. मुनाफे में ये गिरावट मुख्य रूप से बढ़े हुए ECL प्रोविजन और नए लेबर कोड के वन-टाइम चार्ज की वजह से आई है. इन्हें एडजस्ट करने के बाद प्रॉफिट 23 परसेंट बढ़कर 5,317 करोड़ रुपये हो गया.
बजाज फाइनेंस
बजाज फाइनेंस ने मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए।
कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 6% घटकर 4,066 करोड़ रुपये रहा।
मुनाफे में गिरावट की वजह ECL प्रोविजन और नए लेबर कोड से जुड़ा वन-टाइम चार्ज रहा।
हालांकि, इन खर्चों को एडजस्ट करने के बाद कंपनी का प्रॉफिट 23% बढ़कर 5,317 करोड़ रुपये पहुंच गया।
मैनकाइंड फार्मा
भारतीय दवा कंपनी मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) ने भी मंगलवार को तीसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान किया. 31 दिसंबर को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 380 करोड़ रुपये से बढ़कर 409 करोड़ रुपये (45.3 मिलियन डॉलर) हो गया है. Gas-O-Fast एंटासिड टैबलेट और मैनफोर्स कंडोम बनाने वाली इस कंपनी के मुनाफे की बड़ी वजह लंबी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कंपनी की बनाई दवाओं की मजबूम घरेलू मांग है.
BPCL
सरकारी रिफाइनर भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने आने वाले वित्त वर्ष के लिए अपनी पूंजीगत खर्च योजना को 35 परसेंट बढ़ाकर 25,000 करोड़ रुपये कर दिया है, जो पेट्रोकेमिकल्स में आक्रामक रूप से आई तेजी के चलते हुआ है. जबकि इसकी प्रतिस्पर्धी इंडियन ऑयल और ONGC ने अपने निवेश बजट में कटौती की है.
पिडिलाइट इंडस्ट्रीज
पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) ने मंगलवार को दिसंबर 2025 को खत्म हुई तीसरी तिमाही के लिए अपना कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 12 परसेंटकी बढ़ोतरी के साथ 624 करोड़ रुपये बताया. कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 557 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था. पिडिलाइट इंडस्ट्रीज एडहेसिव, सीलेंट और कंस्ट्रक्शन केमिकल्स बनाती है.
आदित्य बिड़ला कैपिटल
आदित्य बिड़ला कैपिटल ने भी मंगलवार को दिसंबर तिमाही के अपने नतीजे का ऐलान किया. इस दौरान इसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 33 परसेंट की उछाल के साथ 945 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. यह पिछले साल के 708 करोड़ रुपये से ज्यादा है. तिमाही नतीजे का असर आज कंपनी के शेयरों पर दिख सकता है.

डिस्क्लेमर
यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से दी गई है। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले किसी प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। cginsidenews.com किसी भी प्रकार की निवेश सलाह नहीं देता।
