Sona Chandi News-
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी की कीमत ने वायदा कारोबार में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सोमवार को चांदी ने इतिहास में पहली बार 3 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार कर लिया। ग्लोबल टेंशन के बीच इस साल अब तक 1 किलो चांदी की कीमत 65,000 रुपये से ज्यादा बढ़ चुकी है।
सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में गिरावट के सभी अनुमान फिलहाल गलत साबित होते नजर आ रहे हैं। दोनों कीमती धातुएं लगातार नए रिकॉर्ड बनाती जा रही हैं। सोमवार को बाजार खुलते ही चांदी ने ऐसा उछाल दिखाया कि 1 Kg Silver Price सीधे 3 लाख रुपये के पार निकल गया।
MCX पर चांदी ने बनाया नया इतिहास
Silver Price रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को ओपन होते ही चांदी की कीमत 13,553 रुपये उछल गई और पहली बार 3 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर गई।
MCX पर 1 किलो चांदी का नया ऑल-टाइम हाई 3,01,315 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को MCX Silver Rate 2,87,762 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था।
जनवरी में अब तक ₹65,614 महंगी हुई चांदी
बीते साल 2025 में जोरदार तेजी दिखाने के बाद चांदी ने 2026 की शुरुआत भी धमाकेदार अंदाज में की है। आंकड़ों के मुताबिक, January 2026 में अब तक Silver Price 65,614 रुपये प्रति किलो तक बढ़ चुका है।
31 दिसंबर 2025 को 1 किलो चांदी की कीमत 2,35,701 रुपये थी, जो अब बढ़कर 3,01,315 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है।

सोने में भी जबरदस्त उछाल
चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों (Gold Rate) में भी ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिली है। MCX पर 5 फरवरी डिलीवरी वाला सोना बीते सप्ताह शुक्रवार को 1,42,517 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
सोमवार को बाजार खुलते ही Gold Price नए हाई लेवल 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। इस हिसाब से 10 ग्राम 24 कैरेट सोना एक झटके में 2,983 रुपये महंगा हो गया।
2026 में अब तक ₹9,696 महंगा हुआ सोना
अगर इस साल की शुरुआत से अब तक की बात करें, तो 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1,35,804 रुपये थी। मौजूदा स्तर के हिसाब से Gold Price अब तक 9,696 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ चुका है।

क्यों चमक रहे हैं सोना और चांदी?
सोने और चांदी की कीमतों में इस तेज उछाल के पीछे ग्लोबल टेंशन को सबसे अहम वजह माना जा रहा है। ट्रंप टैरिफ से एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय तनाव बढ़ गया है। Greenland को लेकर ट्रंप के प्लान में रुकावट डाल रहे यूरोपीय देशों पर अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ से हालात और ज्यादा बिगड़ गए हैं।
इस बढ़ती अनिश्चितता के बीच निवेशक सुरक्षित ठिकाने के तौर पर Gold-Silver की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है।

