Son And Daughter In Law Attacked Their Mother -बिलासपुर : चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसके ही सौतेले बेटे और बहू ने टोनही कहकर मारपीट की और मकान-जमीन से बेदखल करने का दबाव बनाया। पीड़िता ने जब पुलिस से शिकायत की तो कार्रवाई करने की बजाय उसे थाने से भगा दिया गया।
महिला की पीड़ा

पीड़िता का नाम लक्ष्मीन चंद्राकर (60) है, पति शिवनंदन चंद्राकर की पहले ही मौत हो चुकी है।
महिला अलग रहती है और उसकी निजी जमीन खसरा नंबर 844/3 (करीब 1500 वर्गफुट) पर बने दो कमरों के मकान में रहती है।
बेटा मनहरण चंद्राकर और बहू चित्ररेखा चंद्राकर उस जमीन और मकान पर कब्जा करना चाहते हैं।
घटना कब और कैसे हुई?
20 अगस्त, दोपहर 12:30 बजे बेटे-बहू ने महिला को टोनही कहते हुए विवाद किया।
विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की।
महिला ने थाने में गवाहों के साथ शिकायत दर्ज कराना चाहा, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उसे थाने से भगा दिया।
आईजी से लगाई गुहार
महिला ने बताया कि बेटा-बहू आए दिन मारपीट और जान से मारने की धमकी देते हैं।
मजबूर होकर उसने आईजी संजीव शुक्ला को शिकायत दी।
आईजी ऑफिस के अफसरों ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
