
IND vs ENG
Shubman Gill Double Century: गावस्कर, तेंदुलकर और कोहली के रिकॉर्ड तोड़े | भारतीय कप्तान के रूप में सबसे बड़ी पारी
IND vs ENG, Birmingham Test 2025 – भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बर्मिंघम टेस्ट में धमाकेदार अंदाज में 269 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर क्रिकेट इतिहास में नया कीर्तिमान रच दिया। उन्होंने सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए कई नए रिकॉर्ड अपने नाम किए।
बर्मिंघम टेस्ट: गिल की ऐतिहासिक उपलब्धियां और टीम इंडिया के टॉप रिकॉर्ड्स
1. 25 साल की उम्र में 2 फॉर्मेट में दोहरे शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
शुभमन गिल ने टेस्ट और वनडे दोनों में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया।
-
टेस्ट: 269 रन बनाकर आउट
-
वनडे: 23 वर्ष की उम्र में दोहरा शतक
-
उन्होंने रोहित शर्मा (32 साल) का रिकॉर्ड तोड़ा।
2. इंग्लैंड में किसी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर
-
गिल ने गावस्कर का 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा (221 रन, 1979, द ओवल)
-
राहुल द्रविड़ (217 रन, 2002) को भी पीछे छोड़ा
3. एशिया के बाहर टेस्ट में सबसे बड़ा भारतीय स्कोर
-
सचिन तेंदुलकर (241 रन, सिडनी 2004) का रिकॉर्ड टूटा
4. बतौर भारतीय कप्तान सबसे बड़ी टेस्ट पारी
-
विराट कोहली (254*, पुणे 2019) को पछाड़ा
5. एशिया के बाहर किसी एशियन कप्तान का बेस्ट स्कोर
-
मारवान अटापट्टू (249 रन, 2004) से आगे निकले
-
विराट कोहली (200 रन, वेस्टइंडीज 2016) को भी पीछे छोड़ा
6. डबल सेंचुरी लगाने वाले 6वें भारतीय कप्तान
-
लिस्ट: विराट कोहली, एमएस धोनी, सचिन, गावस्कर, पटौदी और अब शुभमन
7. इंग्लैंड में बतौर भारतीय कप्तान सबसे बड़ी पारी
-
मोहम्मद अजहरुद्दीन (179 रन, 1990) को पछाड़ा
8. इंग्लैंड में विदेशी कप्तान का तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर
-
ग्रीम स्मिथ (259 रन) को पीछे छोड़ा
-
बॉब सिम्पसन (311 रन) पहले स्थान पर
9. भारत के बाहर 250+ स्कोर बनाने वाले तीसरे भारतीय
-
वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बाद तीसरे
10. फर्स्ट क्लास में गिल का बेस्ट स्कोर
-
पिछला सर्वश्रेष्ठ: 268 रन, पंजाब vs तमिलनाडु (2018, मोहाली)
जडेजा के साथ ऐतिहासिक साझेदारी और टीम इंडिया के रिकॉर्ड्स
11. जडेजा का SENA देशों में 8वां 50+ स्कोर
-
एमएस धोनी (10 बार) के बाद दूसरे स्थान पर
12. इंग्लैंड में 18 साल बाद भारत का 550+ स्कोर
-
पिछली बार: 664 रन, द ओवल 2007
-
इस बार: 587 रन – इंग्लैंड में भारत का चौथा सर्वश्रेष्ठ स्कोर
13. इंग्लैंड में छठे विकेट के लिए जडेजा की दूसरी डबल सेंचुरी साझेदारी
-
203 रन साझेदारी शुभमन के साथ
-
2022 में ऋषभ पंत के साथ 222 रन जोड़े थे
14. 5 विकेट के बाद भारत का बेस्ट स्कोर
-
211 रन पर 5 विकेट गिरे
-
इसके बाद 376 रन जोड़कर कुल 587 रन बनाए
-
पिछला रिकॉर्ड: 370 रन (vs WI, 2013, कोलकाता)
15. 2025 में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज
-
शुभमन गिल – 4 शतक (2 टेस्ट + 2 वनडे)
-
कीसी कार्टी और बेन डकेट (3 शतक) से आगे
ऐतिहासिक झलकियां और टेस्ट रिकॉर्ड ब्रेकर्स
-
SENA देशों में 20 साल बाद डबल सेंचुरी:
-
पिछली बार: सचिन तेंदुलकर (241 रन, ऑस्ट्रेलिया 2004)
-
-
इंग्लैंड में 22 साल बाद डबल सेंचुरी:
-
पिछली बार: राहुल द्रविड़ (217 रन, 2002)
-
-
पहली बार 6वें और 7वें विकेट पर सेंचुरी पार्टनरशिप:
-
शुभमन-जडेजा: 203 रन
-
शुभमन-वॉशिंगटन सुंदर: 109 रन
-
-
16 साल बाद लगातार 3 पारियों में 350+ रन:
-
पिछली बार: 2009
-
-
बेन स्टोक्स की कप्तानी में पहली बार विपक्षी टीम ने 580+ रन बनाए:
-
इससे पहले इंग्लैंड ने सिर्फ 3 बार 500+ रन दिए और तीनों बार जीता
-
इन्हें भी देखे –
- रायपुर स्कूल में हेडमास्टर का शर्मनाक हरकत : महिला टॉयलेट में मोबाइल छिपाकर बनाता था वीडियो, 2 महीने से कर रहा था रिकॉर्डिंग
- बिहार: शादी के एक महीने बाद पति की हत्या, फूफा से अफेयर में पत्नी ने रचाई साजिश, झारखंड से बुलाए शूटर
