Share Market Today 4 February
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद मंगलवार को आई जोरदार तेजी के अगले ही दिन भारतीय शेयर बाजार की रफ्तार सुस्त पड़ गई। बुधवार को बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, जहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले।
शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्स 0.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,300 के स्तर से नीचे आ गया, जबकि NSE निफ्टी 52 अंकों की कमजोरी के साथ 25,675 के आसपास कारोबार करता दिखा

ग्लोबल संकेतों पर टिकी निवेशकों की नजर
आज के कारोबार में निवेशकों का फोकस पूरी तरह वैश्विक बाजारों से मिल रहे संकेतों पर रहा।
एशियाई बाजारों में कमजोरी, वॉल स्ट्रीट में आई रातोंरात गिरावट, रुपये की चाल और कमोडिटी कीमतों में उतार-चढ़ाव ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया।
इसके अलावा भारत-अमेरिका ट्रेड डील से जुड़े नए अपडेट और बजट घोषणाओं पर निवेशकों की प्रतिक्रिया भी बाजार की दिशा तय करती दिखी।

ब्रॉडर मार्केट भी दबाव में
आज सुबह के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट में भी गिरावट देखी जा रही है. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.48 परसेंट और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.18 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. निफ्टी IT इंडेक्स 5.5 परसेंट से ज्यादा लुढ़क गया है, जिसमें परसिस्टेंट सिस्टम्स, LTIMindtree, इंफोसिस, HCL टेक, कोफोर्ज, TCS, Mphasis और टेक महिंद्रा के शेयरों को नुकसान पहुंचा.
IT शेयरों में भारी बिकवाली
आज बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव आईटी सेक्टर का रहा।
निफ्टी IT इंडेक्स 5.5 प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क गया, जिससे दिग्गज टेक कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट आई।
परसिस्टेंट सिस्टम्स, LTIMindtree, इंफोसिस, HCL टेक, कोफोर्ज, TCS, Mphasis और टेक महिंद्रा जैसे शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिखे।

एशियाई बाजारों का हाल
आज ज्यादातर एशियाई बाजार भी गिरावट के साथ खुले. वॉल स्ट्रीट पर रातोंरात आई गिरावट और अमेरिकी टेक्नोलॉजी शेयरों में भारी बिकवाली के बाद निवेशकों का मूड बिगड़ा हुआ है. जापान के शेयर बाजार में सबसे ज्यादा गिरावट आई है. निक्केई 225 टेक्नोलॉजी शेयरों पर दबाव के चलते लगभग 1.2 परसेंट तक गिर गया. वहीं, टॉपिक्स इंडेक्स में भी गिरावट दर्ज की गई है. इसके विपरीत, दक्षिण कोरियाई बाजारों में अच्छा कारोबार हुआ, जिसमें कोस्पी में 0.4 परसेंट का उछाल आया और कोसडैक में 1 परसेंट से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई.
वॉल स्ट्रीट में भी दिखा दबाव
3 फरवरी को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए क्योंकि टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा गया. S&P 500 0.84 परसेंट गिरकर 6,917.81 पर आ गया. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 166.67 अंक या 0.34 परसेंट लुढ़ककर 49,240.99 पर बंद हुआ, जबकि दिन में कारोबार के दौरान पहले यह रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया था. नैस्डैक कम्पोजिट 1.43 परसेंट फिसलकर 23,255.19 पर बंद हुआ. इस दौरान एनवीडिया से लेकर माइक्रोसॉफ्ट, अल्फाबेट के शेयरों में भी भारी गिरावट देखी गई.
आगे क्या देखेंगे निवेशक?
बाजार की अगली चाल अब
-
ग्लोबल मार्केट ट्रेंड
-
अमेरिकी टेक शेयरों की दिशा
-
रुपये और कच्चे तेल की कीमत
-
ट्रेड डील से जुड़े नए संकेत
पर निर्भर करेगी। फिलहाल निवेशक सतर्क रुख अपनाते नजर आ रहे हैं।
