Share Market Today 2 September –GST काउंसिल से पहले शेयर बाजार की छलांग: 360 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 24,653 पर; ये स्टॉक्स रहे टॉप गेनर और लूजर
Share Market Updates (2 September 2025):
जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक शुरू होने से एक दिन पहले मंगलवार को शेयर बाजार में बड़ी तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।
-
सेंसेक्स 360 अंक की छलांग लगाकर 80,520 पर बंद हुआ।
-
निफ्टी 50 28 अंक या 0.1% चढ़कर 24,653 पर कारोबार करता नजर आया।
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा मुनाफे में रही। 1.4% की बढ़त के साथ इसके शेयर 1,372 रुपये पर पहुंच गए।
शेयर बाजार पर असर डालने वाले कारक
-
GST काउंसिल की बैठक – 3 सितंबर को होने वाली बैठक में कई बड़े रिफॉर्म्स पर फैसला हो सकता है।
-
वैश्विक समीकरण और SCO समिट – पीएम मोदी, जिनपिंग और पुतिन की मुलाकात से जुड़े संकेतों ने भी निवेशकों का रुख प्रभावित किया।
-
NSE कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी – रिवाइज्ड फ्रेमवर्क के तहत पहली वीकली एक्सपायरी और सेंसेक्स विकल्पों की समाप्ति तिथि में बदलाव भी अहम रहे।
टॉप गेनर्स और लूजर्स
-
टॉप गेनर्स (Nifty):
-
रिलायंस इंडस्ट्रीज (+1.4%)
-
इटरनल (+1.1%)
-
बजाज फाइनेंस (+0.7%)
-
-
टॉप लूजर्स (Nifty):
-
एशियन पेंट्स
-
डॉ. रेड्डीज लैब्स
-
हिंडाल्को
-
मारुति सुजुकी
-
एक्सिस बैंक
-
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
-
निफ्टी मीडिया – +0.82%
-
निफ्टी ऑयल एंड गैस – +0.34%
-
निफ्टी FMCG – +0.20%
-
निफ्टी IT – -0.42% (गिरावट)
बाकी सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।
ग्लोबल मार्केट अपडेट
वैश्विक स्तर पर निवेशकों की नजरें इन डाटा पर टिकी रहीं:
-
यूरोजोन CPI आंकड़े
-
अमेरिकी ISM मैन्युफैक्चरिंग और S&P PMI आंकड़े

एशियाई बाजारों का हाल:
-
जापान का निक्केई 225 – +0.31%
-
दक्षिण कोरिया का कोस्पी – +0.45%
-
चीन का शंघाई कंपोजिट – +0.04%
-
ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 – -0.41%

