RO Water Health Impact:
आजकल लगभग हर घर में पानी साफ करने के लिए वॉटर प्यूरीफायर का इस्तेमाल होने लगा है। खासकर रिवर्स ऑस्मोसिस (RO) तकनीक वाले प्यूरीफायर काफी लोकप्रिय हैं। यह पानी से गंदगी, बैक्टीरिया, वायरस और भारी धातुओं को हटाकर उसे पीने योग्य बनाते हैं।
हालांकि समय-समय पर यह सवाल उठता है कि क्या RO का पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? डॉक्टरों और एक्सपर्ट्स के अनुसार इस विषय को लेकर लोगों में कई गलतफहमियां भी मौजूद हैं।

कैसे काम करता है RO वॉटर प्यूरीफायर?
RO तकनीक में पानी को एक स्पेशल मेम्ब्रेन से गुजारा जाता है। इस प्रक्रिया में पानी से बैक्टीरिया, वायरस, घुले हुए नमक, भारी धातुएं अन्य हानिकारक तत्व अलग हो जाते हैं। इसी वजह से जिन इलाकों में पानी ज्यादा प्रदूषित या खारा होता है, वहां RO सिस्टम को प्रभावी माना जाता है।

क्या RO पानी से जरूरी मिनरल खत्म हो जाते हैं?
RO फिल्ट्रेशन के दौरान पानी में मौजूद कुछ प्राकृतिक मिनरल जैसे कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा कम हो सकती है। इसी वजह से कुछ लोग मानते हैं कि यह पानी जरूरत से ज्यादा शुद्ध हो जाता है।
लेकिन न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि शरीर को मिलने वाले ज्यादातर मिनरल पानी से नहीं बल्कि भोजन से मिलते हैं।
क्या खाने से पूरी हो सकती है मिनरल की कमी?
वहीं न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि शरीर को मिलने वाले जरूरी मिनरल का मुख्य सोर्स पानी नहीं बल्कि हमारा रोज का खाना होता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार पीने के पानी से शरीर को मिलने वाले मिनरल की मात्रा काफी कम होती है. जबकि ज्यादातर पोषक तत्व हमें खाने से ही मिलते हैं, उनका कहना है कि अगर कोई रोज संतुलित और पोषक आहार लेता है तो आरो पानी से मिनरल की थोड़ी कमी होने से शरीर में किसी तरह की कोई कमी नहीं होती है. वहीं फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर भोजन शरीर की जरूरत के पोषक तत्व आसानी से पूरा कर सकता है.
क्या RO का पानी किडनी पर असर डालता है?
किडनी एक्सपर्ट्स के अनुसार आरो का पानी किडनी की सेहत पर आमतौर पर कोई बड़ा नेगेटिव इफेक्ट नहीं डालता है. डॉक्टर के अनुसार आरो सिस्टम पानी से अशुद्धियां हटाने के लिए बनाया गया है, जिससे पानी पीने के लिए सुरक्षित हो जाता है. हालांकि इस प्रक्रिया में कुछ मिनरल कम हो सकते हैं, लेकिन किडनी की सेहत के लिए ज्यादा जरूरी चीज पर्याप्त पानी पीना, संतुलित भोजन करना और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना है. साफ और सुरक्षित पानी पीना किडनी के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इससे शरीर से अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलती है.

क्या RO पानी से इलेक्ट्रोलाइट बिगड़ सकते हैं?
कुछ लोग यह भी सोचते हैं कि लंबे समय तक आरो का पानी पीने से शरीर का इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बिगड़ सकता है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार हेल्दी लोगों में ऐसा होना बहुत कम संभावना वाला मामला है. शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन किडनी हार्मोन और खाने से मिलने वाले पोषक तत्व के जरिए नियंत्रित होता है. सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट मुख्य रूप से खाने से ही मिलते हैं, इसलिए नॉर्मल कंडीशन में आरो का पानी पीने से इलेक्ट्रोलाइट संतुलन पर असर नहीं पड़ता है.
✅ निष्कर्ष:
डॉक्टरों के अनुसार सामान्य परिस्थितियों में RO का पानी पीना सुरक्षित माना जाता है। सबसे जरूरी बात है कि व्यक्ति संतुलित भोजन, पर्याप्त पानी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाए।
