
Reliance Power Share Price- रिलायंस पावर के शेयर में ज़बरदस्त तेजी, 52 वीक हाई स्तर छूते हुए 9% की उछाल
नई दिल्ली: अनिल अंबानी की कंपनी Reliance Power के शेयरों में मंगलवार को तेज़ उछाल दर्ज की गई, जहां स्टॉक ने अपने 52 हफ्तों का नया उच्चतम स्तर छू लिया। कंपनी के शेयर इस दिन 70.65 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे, जो करीब 9% की बढ़त दर्शाता है।
स्टॉक रैली के पीछे क्या हैं कारण?
पिछले कुछ हफ्तों में स्टॉक में तेज़ उछाल की कई वजहें सामने आई हैं:
-
कंपनी को नए प्रोजेक्ट्स मिले हैं।
-
दिल्ली हाईकोर्ट से कंपनी को राहत मिली है।
-
कंपनी ने नया निवेश (इक्विटी इन्फ्यूजन) हासिल किया है।
-
मार्च तिमाही में कंपनी ने मुनाफा दर्ज किया है।
इन सभी सकारात्मक घटनाओं ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है, जिसकी वजह से मई महीने में 45.5% और पिछले सप्ताह में 10% की तेजी देखने को मिली।
नए ऑर्डर्स की डिटेल
रिलायंस पावर की सहायक कंपनी Reliance NU Santek ने एशिया के सबसे बड़े सिंगल लोकेशन सोलर और बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट (BESS) के लिए SECI के साथ 25 वर्षों की डील साइन की है। इस प्रोजेक्ट पर अगले 24 महीनों में 10,000 करोड़ रुपये तक का निवेश प्रस्तावित है।
इसके साथ ही दूसरी सहायक कंपनी Reliance NU Energies को SJVN से 350 मेगावाट सोलर-BESS प्रोजेक्ट मिला है।
मजबूत वित्तीय स्थिति
मई 2025 में कंपनी ने प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के ज़रिए 348.15 करोड़ रुपये जुटाए:
-
Reliance Infrastructure को 9.55 करोड़ शेयर जारी किए गए।
-
Basera Home Finance Pvt. Ltd. को 1 करोड़ शेयर मिले।
इस फंडिंग से कंपनी की वित्तीय हालत और मजबूत हुई है।
कोर्ट से राहत का फायदा
पिछले साल SECI द्वारा लगाए गए डिबारमेंट के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय से अस्थायी राहत मिलने के बाद कंपनी को नई परियोजनाओं में बोली लगाने की अनुमति मिल गई है। इससे व्यापारिक संभावनाएं फिर से बढ़ी हैं।
स्टॉक प्रदर्शन की समीक्षा
-
1 महीने में: 64% तक उछला।
-
1 साल में: 169% का ज़बरदस्त रिटर्न।
-
5 वर्षों में: निवेशकों को 2600% मल्टीबैगर रिटर्न मिला।
नगरी में दर्दनाक सड़क हादसा: मां और बेटे की मौके पर मौत, गांव में शोक की लहर
नगरी के 16 वर्षीय युवक की समुद्र में डूबने से मौत, उड़ीसा के पुरी में हुआ हादसा