Raipur Theft News-
रायपुर | रायपुर के सिलतरा इलाके में मोबाइल शॉप की पिछली दीवार में छेद कर बड़ी चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरों ने दुकान से 57 मोबाइल फोन चोरी किए थे। वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है।
यह मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है। चोरी की घटना 27 नवंबर की है, जब दुकान संचालक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए शॉप बंद कर बाहर गया हुआ था।
शादी में गया था दुकानदार, दीवार तोड़कर घुसे चोर
दुकान संचालक हेमंत वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह अपने बड़े भाई गजेंद्र वर्मा के साथ पुराना बस स्टैंड स्थित अटल व्यवसायिक परिसर में मोबाइल शॉप चलाते हैं।
27 नवंबर की दोपहर करीब 3 बजे वे दुकान बंद कर दुर्ग चले गए थे।
अगली सुबह दुकान खोलने पर— रैक में रखे मोबाइल फोन गायब थे ,दुकान का सामान बिखरा पड़ा था
जब दुकान के पीछे जाकर देखा गया, तो पता चला कि पिछली दीवार में बड़ा गोलाकार छेद कर चोर अंदर घुसे थे।

57 मोबाइल चोरी, CCTV से मिली अहम कड़ी
दुकान के पीछे जाकर देखने पर पता चला कि चोर पिछली दीवार में बड़ा गोलाकार छेद बनाकर चोरी किए है। चोर दीवार तोड़कर अंदर घुसे और अलग-अलग कंपनियों के कुल 57 एंड्रॉयड मोबाइल अपने साथ ले गए।
टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिरों से जानकारी जुटाई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की लोकेशन उड़ीसा-आंध्र प्रदेश सीमा पर चिन्हांकित की। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर दोनों आरोपियों भगतराम डोंगरी उर्फ रवि और मुशीर खान को गिरफ्तार कर लिया।
उड़ीसा–महाराष्ट्र के रहने वाले हैं आरोपी
पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों—
-
भगतराम डोंगरी उर्फ रवि
-
मुशीर खान
को 13 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनों ने सिलतरा के अलावा खमतराई थाना क्षेत्र के गोंदवारा स्थित एक अन्य मोबाइल दुकान में चोरी की वारदात को भी कबूल किया, जिसमें पहले से मामला दर्ज है।

पहले भी जा चुके हैं जेल
पूछताछ में दोनों ने सिलतरा के अलावा खमतराई क्षेत्र के गोंदवारा स्थित एक अन्य मोबाइल दुकान में चोरी की वारदात को भी कबूला, जिसके संबंध में पहले से अपराध दर्ज है।
दोनों आरोपी मूलतः उड़ीसा और महाराष्ट्र के निवासी हैं और पूर्व में भी चोरी-नकबजनी के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के 19 मोबाइल बरामद कर कुल तीन लाख रुपए का माल जब्त किया है।

