Raipur heavy rain alert -रायपुर में बारिश का कहर, मौसम विभाग का अलर्ट
राजधानी रायपुर में सोमवार दोपहर के बाद मौसम बदल गया और तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दो दिन प्रदेशभर में भारी बारिश हो सकती है।
सेंट्रल छत्तीसगढ़ के दुर्ग, बालोद, रायपुर, कबीरधाम, राजनांदगांव समेत 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और आंधी चलने की आशंका है।
मानसून का 85% कोटा पूरा
-
सामान्य बारिश: 1143.3 मिमी
-
अब तक हुई बारिश: 981.3 मिमी (85%)
-
बलरामपुर: 1330.8 मिमी (56% ज्यादा)
-
बेमेतरा: 465 मिमी (49% कम)
अगस्त को छोड़ दें तो मानसून अब तक सामान्य रहा है।
बाढ़ से बिगड़ी हालात

पिछले हफ्ते उत्तरी और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हुई, जिससे हालात बिगड़े:
-
बस्तर संभाग: 200 से ज्यादा मकान ढहे
-
2196 लोग राहत शिविरों में शिफ्ट
-
कई पुल टूटे, नदियां-नाले उफान पर
-
अब तक 5 मौतें बाढ़ से
बलरामपुर: बांध फूटने से 6 लोगों की मौत हो चुकी है, 1 बच्ची अभी लापता है।

छत्तीसगढ़ इनसाइड न्यूज़ के टेलीग्राम चैनल में एड होने के लिए क्लिक करे
आकाशीय बिजली का खतरा
मौसम विभाग के अनुसार दुर्ग और बालोद में बिजली गिरने की संभावना है।
-
बिजली का तापमान सूर्य की ऊपरी सतह से भी ज्यादा होता है।
-
इसकी क्षमता 12.5 करोड़ वॉट से ज्यादा होती है।
-
यह मनुष्य के सिर, गले और कंधों को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है।
-
दोपहर के समय इसके गिरने की संभावना ज्यादा होती है।

लो प्रेशर एरिया से जुड़ी बारिश
बारिश का कारण लो प्रेशर एरिया है।
-
गर्म हवा ऊपर उठती है → दबाव घटता है → हवा अंदर खिंचती है → बादल और बारिश बनती है।
-
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने लो प्रेशर ही मानसून और चक्रवात लाते हैं।

