Raipur airport navigation system fail-
रायपुर। बुधवार शाम रायपुर एयरपोर्ट पर अचानक आए आंधी-तूफान और बिजली गिरने से नेविगेशन सिस्टम फेल हो गया। इसके चलते दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E 5138 को भोपाल डायवर्ट करना पड़ा। घटना के बाद 4 फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं और 6 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया।
एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, तेज बारिश और विजिबिलिटी कम होने के कारण यह स्थिति बनी। प्रभावित फ्लाइट्स में दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और इंदौर रूट शामिल थे।

🔸 दिल्ली-रायपुर फ्लाइट का पूरा घटनाक्रम
-
शाम 7:20 बजे – फ्लाइट 6E 5138 दिल्ली से टेकऑफ हुई।
-
रात 8:55 बजे – रायपुर लैंड होना था, लेकिन नेविगेशन सिस्टम फेल होने से कैप्टन ने डायवर्ट की सूचना दी।
-
रात 9:15 बजे – विमान भोपाल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुआ। 170 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स मौजूद थे।
-
भोपाल में रिफ्यूलिंग के बाद विमान ने रात 10:30 बजे दोबारा उड़ान भरी और 11:45 बजे दिल्ली लैंड किया।
🔸 दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा
दिल्ली पहुंचने के बाद यात्रियों को बताया गया कि उसी रात रायपुर भेजना संभव नहीं है। इस पर यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। उनका आरोप था कि एयरलाइन का कोई जिम्मेदार अधिकारी सामने नहीं आया। करीब 1 घंटे तक चले विवाद के बाद इंडिगो ने यात्रियों को दो रिसॉर्ट्स में ठहराने की व्यवस्था की।
🔸 आज दोपहर रवाना होगी फ्लाइट
एयरलाइन ने सभी यात्रियों को आज गुरुवार दोपहर 12:40 बजे फ्लाइट 6E 9056 से रायपुर भेजने की व्यवस्था की है। यह विमान 2:25 बजे रायपुर पहुंचेगा।
🔸 कौन-कौन थे फ्लाइट में?
डायवर्ट की गई फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के कई यात्री मौजूद थे। इनमें दुर्ग सांसद विजय बघेल और वरिष्ठ IAS सोनमणी बोरा भी शामिल थे।
🔸 क्या है नेविगेशन सिस्टम?
-
सैटेलाइट आधारित नेविगेशन (GPS/NavIC): विमान की स्थिति, ऊंचाई और समय की जानकारी देता है।
-
ग्राउंड-बेस्ड ऑग्मेंटेशन सिस्टम: लैंडिंग के समय अधिक सटीक दिशा और लोकेशन बताता है।
-
इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम: जाइरोस्कोप और सेंसर की मदद से विमान की चाल और दिशा मापता है।
