Rahul Gandhi vs EC -नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को लगातार दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाया। उन्होंने 31 मिनट के प्रेजेंटेशन में दावा किया कि कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा और यूपी में वोटर लिस्ट से कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम सॉफ्टवेयर के जरिए डिलीट किए जा रहे हैं।
राहुल गांधी के मुख्य आरोप
राहुल का दावा- कर्नाटक के आलंद में 6018 वोटर्स को डिलीट करने की कोशिश हुई

राहुल ने ‘कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा 2023 के चुनाव में किसी ने 6,018 वोट डिलीट करने की कोशिश की। इसकी संख्या ज्यादा भी हो सकती है। हमें नहीं पता कि कुल कितने वोट डिलीट किए गए। इन्हें डिलीट करते समय गलती से मामला पकड़ में आ गया।
उन्होंने कहा- हुआ यूं कि वहां की एक बूथ-लेवल अधिकारी ने देखा कि उसके चाचा का वोट डिलीट हो गया है। उसने जांच की तो पाया पड़ोसी ने वोट डिलीट किया था। बीएलओ ने उससे बात की। जब उसने अपने पड़ोसी से पूछा तो उसने कहा कि मैंने कोई वोट डिलीट नहीं किया। यानी न तो जिस व्यक्ति ने वोट डिलीट किया और न ही जिसका वोट डिलीट हुआ- दोनों को इस बारे में कुछ पता था। असल में किसी और ताकत ने सिस्टम को हाईजैक करके ये वोट डिलीट किए थे।
गोदाबाई के लॉगिन का इस्तेमाल कर 12 लोगों का नाम हटाने का आरोप

मोबाइल नंबर्स जिनका इस्तेमाल वोटर्स को हटाने के लिए किया गया

राहुल ने दावा किया कि आलंद में जिन वोटर्स के नाम डिलीट किए गए उनको हटाने के लिए दूसरे राज्यों में ऑपरेट हो रहे मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया। राहुल ने प्रजेंटेशन में उनके नंबर भी बताए। गोदावाई के 12 पड़ोसी के नाम भी हैं, जिन्हें इन मोबाइल नंबर्स से डिलीट किया गया।
कर्नाटक CID ने चुनाव आयोग को 18 बार रिमाइंडर लेटर्स भेजे

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरों की मदद का आरोप लाया। उन्होंने कहा- ज्ञानेश कुमार जी वोट-चोरों की रक्षा कर रहे हैं। इसके साफ सबूत हैं। इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं है।
राहुल ने कहा- मैं ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इतने सीधे आरोप क्यों लगा रहा हूं। कर्नाटक में इस मामले की जांच जारी है। कर्नाटक CID ने 18 महीनों में चुनाव आयोग को 18 पत्र भेजे। कुछ बहुत ही सरल तथ्य मांगे हैं।
पहला- हमें वह डेस्टिनेशन IP दीजिए, जिससे ये फॉर्म भरे गए। दूसरा- हमें उन डिवाइस डेस्टिनेशन पोर्ट्स दीजिए, जिनसे ये आवेदन दाखिल किए गए। तीसरा- सबसे महत्वपूर्ण, OTP ट्रेल्स दीजिए, क्योंकि आवेदन दाखिल करने के लिए OTP लेना पड़ता है।
कर्नाटक CID ने 18 बार चुनाव आयोग से जानकारी मांगी, लेकिन ECI ने नहीं दी। ऐसा क्यों किया जा रहा है, क्योंकि इससे हमें पता चल जाएगा कि यह ऑपरेशन कहां से चल रहा है। हमें पूरी तरह यकीन है कि यह हमें उसी जगह तक ले जाएगा।
राहुल बोले-
“यह काम किसी कार्यकर्ता के स्तर पर नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम को हाईजैक करके किया गया है। कांग्रेस के वोटर टारगेट किए जा रहे हैं। यह लोकतंत्र पर हमला है।”
चुनाव आयोग का जवाब
❌Allegations made by Shri Rahul Gandhi are incorrect and baseless.#ECIFactCheck
✅Read in detail in the image attached 👇 https://t.co/mhuUtciMTF pic.twitter.com/n30Jn6AeCr
— Election Commission of India (@ECISVEEP) September 18, 2025
-
ECI ने आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया।
-
आयोग ने कहा-
“ऑनलाइन किसी का भी वोट डिलीट नहीं किया जा सकता। वोट हटाने से पहले संबंधित व्यक्ति को नोटिस दिया जाता है।”
-
आलंद सीट पर वोट डिलीट करने की नाकाम कोशिश हुई थी और चुनाव आयोग ने खुद FIR दर्ज कराई थी।
BJP का पलटवार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा-
“अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की हताशा बढ़ती जा रही है। ऑनलाइन किसी का नाम नहीं काटा जा सकता है। बिना किसी की बात सुने किसी का वोट नहीं काटा जाता, उस पर फैसला नहीं लिया जाता। कर्नाटक की आलंद विधानसभा सीट पर वोट काटने का आरोप राहुल गांधी लगा रहे हैं। बता दें चुनाव आयोग ने पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी। EC ने मोबाइल नंबर दे दिया है। IP एड्रेस दिए हैं। जब सब कुछ दे दिया है तो कर्नाटक सीआईडी ने अब तक क्या किया। 2023 में 48 वोट से आलंद विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार जीता था। क्या वोट चोरी कर चुनाव जीता था। राहुल ने गलत आरोप लगाए हैं। कभी EC पर तो कभी VVPT पर, SIR पर सवाल खड़े करते हैं। ये सब करके राहुल गांधी क्या चाहते हैं। राहुल गांधी इन आरोप पर शपथ पत्र क्यों नहीं देते। वे धमाका करने आए थे, ड्रामा करके चले गए।”
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे बोले-
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- क्या राहुल गांधी जी ने 2023 की अमेरिका यात्रा में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के उन सलाहकारों से व्हाइट हाऊस में मुलाकात की थी, जिन्होंने 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित किया था? क्या राहुल गांधी जी उस सलाह यानि संविधान बचाओ की झूठी कहानी गढ़कर हारने के बाद उन्हीं लोगों के कहने पर अब चुनाव आयोग पर प्रश्नचिह्न लगा कर लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं? सभी जानकारी प्रमाण के साथ संसद के शीतकालीन सत्र में दूंगा।
पृष्ठभूमि
2018 में आलंद सीट भाजपा के सुभाष गुट्टेदार ने जीती थी।
2023 में कांग्रेस के बी.आर. पाटिल ने महज 48 वोटों से जीत दर्ज की।
आयोग का कहना है कि उस समय फर्जीवाड़े की कोशिश हुई थी, लेकिन सफल नहीं हुई।
