
Parliament Session Live: लोकसभा में खेल विधेयक और एंटी-डोपिंग बिल पेश किए जाएंगे, विपक्ष का हंगामा जारी
नई दिल्ली | संसद के मॉनसून सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में दो अहम विधेयक पेश किए जा रहे हैं। केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री मंसुख मांडविया ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, 2025 (National Sports Governance Bill) और राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग संशोधन विधेयक, 2025 को सदन में पेश किया। इन दोनों विधेयकों का उद्देश्य देश में खेलों की संरचना, ईमानदारी, और पारदर्शिता को बेहतर बनाना है।
राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, 2025: क्या है खास
यह बिल भारत के खेल ढांचे में सुधार लाने की दिशा में एक बड़ी पहल है। इसके प्रमुख उद्देश्य:
-
खिलाड़ियों के हितों की रक्षा
-
ओलंपिक और पैरालंपिक चार्टर का अनुपालन
-
खेल संस्थाओं में पारदर्शिता
-
शिकायतों व विवादों के निष्पक्ष समाधान
-
राष्ट्रीय खेल नीति को कानूनी मान्यता
एंटी-डोपिंग संशोधन बिल, 2025
मंसुख मांडविया ने राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग अधिनियम, 2022 में बदलाव के तहत नया संशोधन प्रस्तावित किया है। यह बिल:
-
डोपिंग नियंत्रण को सख्त बनाएगा
-
WADA (वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी) के मापदंडों का पालन सुनिश्चित करेगा
-
दोषियों पर कड़ी सजा की व्यवस्था करेगा
विपक्ष का विरोध: SIR और SSC अनियमितताओं पर हंगामे के आसार
विपक्ष द्वारा संसद में विभिन्न मुद्दों पर कार्य स्थगन प्रस्ताव दिए गए हैं, जिनमें प्रमुख हैं:
-
बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)
-
SSC चरण-13 परीक्षा में धांधली
-
छत्तीसगढ़ में ननों और आदिवासी युवक की गिरफ्तारी
कार्य स्थगन प्रस्ताव की मुख्य बिंदु:
-
संजय सिंह (AAP): राज्यसभा में SSC अनियमितता पर नियम 267 के तहत नोटिस
-
मणिकम टैगोर (कांग्रेस): SIR को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव
-
हिबी ईडन (कांग्रेस): छत्तीसगढ़ में गिरफ्तारी मुद्दे पर लोकसभा में बहस की मांग
वित्त मंत्री सीतारमण कस्टम्स एक्ट में संशोधन प्रस्ताव रखेंगी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में कस्टम्स टैरिफ एक्ट, 1975 की दूसरी अनुसूची में बदलाव का प्रस्ताव रखेंगी। यह संशोधन सूचना संख्या 27/2025-कस्टम्स (30 अप्रैल 2025) के अनुसार किया गया है, ताकि वित्त अधिनियम, 2025 के नए प्रावधानों से मेल बैठाया जा सके।
अन्य मंत्री भी रखेंगे रिपोर्ट और दस्तावेज
कई अन्य मंत्री व सांसद आज विभिन्न मंत्रालयों से जुड़ी रिपोर्टें सदन में पेश करेंगे। इनमें शामिल हैं:
गजेंद्र सिंह शेखावत, जयंत चौधरी, पंकज चौधरी, कीर्तिवर्धन सिंह, शोभा करंदलाजे, सुकांत मजूमदार, हर्ष मल्होत्रा, श्रीरंग बारणे, देवुसिंह चौहान, भृर्तहरि महताब, के. सुधाकर, अनुराग ठाकुर, अनंता नायक।
गिरिराज सिंह का राहुल-तेजस्वी पर हमला
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा:
“SIR के मुद्दे पर भ्रम फैलाया जा रहा है। तेजस्वी ने वोटर आईडी से जुड़े झूठे बयान दिए। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को भी नहीं छोड़ा गया।”