Nitish kumar rajya sabha -बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद संकेत दिया है कि वे राज्यसभा जाना चाहते हैं, जिसके बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि वे जल्द मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं।
गुरुवार (5 मार्च 2026) को नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले दो दशकों से अधिक समय तक बिहार की जनता की सेवा की है और उन्हें जनता के भरोसे का हमेशा सम्मान रहेगा।

पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 5, 2026
नीतीश कुमार ने लिखा कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनकी इच्छा रही है कि वे संसद के दोनों सदनों के सदस्य बनें। इसी क्रम में वे इस बार राज्यसभा का सदस्य बनने की इच्छा रखते हैं।

उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि बिहार के लोगों के साथ उनका संबंध आगे भी बना रहेगा और विकसित बिहार बनाने का संकल्प पहले की तरह जारी रहेगा।
सीएम ने भरोसा दिलाया कि राज्य में जो भी नई सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

जेडीयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बाद जेडीयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी देखने को मिली। मुख्यमंत्री आवास के बाहर कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि बिहार की जनता आज भी नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीतीश कुमार के अलावा कोई दूसरा नेता बिहार का मुख्यमंत्री नहीं होना चाहिए।
हालांकि अब सबकी नजर इस बात पर है कि अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा
