Nagri News
नगरी | शासकीय प्राथमिक शाला दलदली ‘अ’ में प्रधान पाठक सूर्य नारायण राव की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उन्हें भावपूर्ण एवं सम्मानजनक विदाई दी।
समारोह में संकुल प्राचार्य महेश्वर सिंह जयसिंधु ने प्रधान पाठक सूर्य नारायण राव को स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी महेश्वरी ध्रुव ने उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के प्रति समर्पण की सराहना की।
अपने 42 वर्षों के शिक्षकीय कार्यकाल को याद करते हुए सूर्य नारायण राव भावुक हो उठे। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण में योगदान देना उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने समारोह को और भी यादगार बना दिया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे शिक्षक राजकुमार शील ने प्रधान पाठक के मार्गदर्शन, मेहनत और विद्यार्थियों को दिए गए जीवन मूल्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में चित्ररेखा कुंजाम (सरपंच), शमारिजवाना खान (बीआरपी), कामेश्वर साहू (संकुल समन्वयक), देवेंद्र साहू (प्रधान पाठक), गणेश ध्रुव (प्रधान पाठक), मनमोहन मरकाम (शिक्षक), नरेश कोर्राम (ग्राम पटेल), मोतीराम गोटा, रजुला बाई, मालती बाई (पंच), परसराम ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन प्रधान पाठक सूर्य नारायण राव के सम्मान में तालियों और शुभकामनाओं के साथ किया गया।


