Nagri Childrens day -नगरी। राज्य शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर एफएलएन (Foundation Literacy & Numeracy) मेला का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला दलदली-A में हुआ।
मेले में प्राथमिक शाला बिलभदर, दलदली-B और चचानवाही के विद्यार्थी अपने शिक्षकों व पालकों के साथ शामिल हुए।
मेला क्यों आयोजित किया गया? (मुख्य उद्देश्य)

मेले का मुख्य उद्देश्य
बच्चों में बुनियादी साक्षरता (पढ़ना-लिखना)
और संख्यात्मक कौशल (बुनियादी गणित समझ)
का विकास करना था, ताकि वे अवधारणाओं को खेल-खेल में आसानी से सीख सकें।
क्या-क्या गतिविधियां हुईं
‘करके देखबो, सीख के राहीबो‘ की भावना से आयोजित मेले में—
खेल आधारित शिक्षण
गणितीय प्रयोग
भाषा गतिविधियां
टीएलएम (TLM) सामग्री के स्टॉल
का प्रदर्शन किया गया।
बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर सीखने की उत्सुकता और आत्मविश्वास प्रदर्शित किया।
विशिष्ट अतिथि एवं वक्तव्य
मेले में सरपंच चित्ररेखा कुंजाम मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
संकुल केंद्र कर्राघाटी के संकुल प्रभारी महेश्वर सिंह जयसिंधु ने कहा—
“यह मेला बच्चों में सीखने की जिज्ञासा बढ़ाने, आत्मविश्वास विकसित करने और शिक्षा को रोचक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”
विद्यालय प्रबंधन समिति की सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य—
किसून राम ध्रुव, परस राम ध्रुव, कविता, सूर्यनारायण राव, राजकुमार शील, गणेश राम ध्रुव, सरस्वती कोसरे, स्मिता मरकाम, दीक्षा सूर्यवंशी और सरिता ध्रुव उपस्थित रहे।
सभी ने शुरुआती स्तर पर बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को आनंदमय बनाने की पहल की सराहना की।
