Muslim Youth Turned Hindu:
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक मुस्लिम युवक मोहसिन शेख ने घर वापसी करते हुए सनातन धर्म अपना लिया है। सनातन धर्म अपनाने के बाद मोहसिन शेख ने इसका श्रेय विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिलाध्यक्ष यज्ञेश लालू चावड़ा को दिया। उन्होंने कहा कि यज्ञेश चावड़ा से मिलने के बाद उनके मुस्लिम से हिंदू बनने का संयोग बना।
विहिप जिलाध्यक्ष बोले—घर वापसी के लिए सम्मेलन बनेंगे माध्यम
मोहसिन शेख की घर वापसी पर विहिप जिलाध्यक्ष यज्ञेश लालू चावड़ा ने कहा कि एक मुस्लिम भाई ने आज घर वापसी कर सनातन धर्म अपनाया है। उन्होंने कहा कि आगे जो भी मुस्लिम या अन्य धर्मावलंबी घर वापसी करना चाहते हैं, ऐसे सम्मेलन उनके लिए माध्यम बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के सम्मेलन देशभर में आयोजित किए जाएंगे।
विशाल हिंदू सम्मेलन में अपनाया सनातन धर्म
गौरतलब है कि मंगलवार को नगर के इतवारी गंज कृषि उपज मंडी हॉल में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में विशेष रूप से आमंत्रित श्रीमद् जगतगुरु स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती महाराज ने भाग लिया। उनके साथ मंच पर सिवनी संभाग के कार्यवाहक अशोक बघेल और बहनजी साधना शुक्ला भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

‘सनातन धर्म केवल पंथ नहीं, जीवन जीने की पद्धति’
सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने हिंदू जागरण, सनातन संस्कृति और हिंदू एकता पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित रहने और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म केवल एक पंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है, जो समाज को एकता और संस्कारों से जोड़ता है।
बालाघाट में आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य ने मोहसिन शेख के सनातन धर्म अपनाने की घोषणा की। इस अवसर पर जगद्गुरु ने कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोग मूलतः सनातनी हैं, बस उनकी घर वापसी का इंतजार है।
बचपन से ही सनातन विचारधारा से प्रभावित था मोहसिन
रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व वार्ड और वर्तमान में वार्ड क्रमांक 13 निवासी मोहसिन शेख बचपन से ही हिंदू धर्म और सनातन विचारधारा से प्रभावित थे। मोहसिन को हमेशा हिंदू धर्म की शिक्षाएं आकर्षित करती रही हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से सनातन धर्म अपनाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उन्हें उचित मंच नहीं मिल पा रहा था।

देशभर में होंगे घर वापसी सम्मेलन
मोहसिन शेख की सनातन धर्म में वापसी पर विहिप जिलाध्यक्ष यज्ञेश लालू चावड़ा ने एक बार फिर कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि एक मुस्लिम भाई ने घर वापसी कर सनातन धर्म अपनाया है। उन्होंने कहा कि जो भी मुस्लिम या अन्य धर्मावलंबी घर वापसी करना चाहते हैं, ऐसे सम्मेलन उनके लिए माध्यम बनेंगे और आगे भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे।

