
MI vs GT IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन से हराया, क्वालिफायर-2 में पहुंची; रोहित शर्मा ने खेली 81 रन की तूफानी पारी
आईपीएल 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस इस बार IPL 2025 से बाहर हो गई है। एलिमिनेटर मुकाबले में उन्हें मुंबई इंडियंस ने 20 रन से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही मुंबई क्वालिफायर-2 में पहुंच गई है, जहां उसका मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा।
मुंबई ने रखा 229 रन का विशाल लक्ष्य
न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन ही बना सकी।
रोहित की धमाकेदार पारी, बोले बल्ले
मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 81 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 47, सूर्यकुमार यादव ने 33, तिलक वर्मा ने 25, और कप्तान हार्दिक पंड्या ने नाबाद 22 रन का योगदान दिया।
गुजरात की ओर से साई सुदर्शन का संघर्ष
गुजरात टाइटंस की ओर से साई सुदर्शन ने 80 रन की उम्दा पारी खेली, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 48 रन बनाए। लेकिन टीम बड़ा स्कोर हासिल करने में नाकाम रही।
मुंबई के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन, मिचेल सैंटनर और अश्विनी कुमार ने 1-1 विकेट लिया। दूसरी ओर, गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने 2-2 विकेट झटके, लेकिन मुंबई की बल्लेबाजी के सामने वे ज्यादा असरदार नहीं रहे।
नगरी के 16 वर्षीय युवक की समुद्र में डूबने से मौत, उड़ीसा के पुरी में हुआ हादसा