IND vs NZ T20 Raipur-
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबले के लिए आज शाम 7 बजे से टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने Ticketgenie को आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर नियुक्त किया है। दर्शक ticketgenie.in वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए टिकट बुक कर सकेंगे।
केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें – CSCS
CSCS ने आम जनता से अपील की है कि वे टिकट और मैच से जुड़ी जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और अपुष्ट सूचनाओं से दूर रहने की सलाह दी गई है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, फर्स्ट इनिंग के बाद एंट्री बंद

मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रहेगी।
-
फर्स्ट इनिंग खत्म होने के बाद स्टेडियम में एंट्री नहीं मिलेगी
-
350 से ज्यादा प्राइवेट बाउंसर्स तैनात
-
CSCS के 45 अधिकारी मैदान में मौजूद
-
13 एंट्री गेट्स पर लोहे की रेलिंग
-
बाउंड्री लाइन पर बाउंसर्स की तैनाती
IND vs NZ T20: टिकट के दाम (₹800 से ₹25,000 तक)
₹800 – स्टूडेंट टिकट (अपर-3 स्टैंड), गेट नं. 3
₹2,000 – अपर-2 और अपर-4, गेट नं. 2 और 4
₹2,500 – लोअर-2,4,7,9 व अपर-1,5,6,10
₹3,000 – लोअर-5 और लोअर-6
₹3,500 – लोअर-10A और 10B
₹7,500 – सिल्वर (बुफे सहित)
₹10,000 – गोल्ड (बुफे सहित)
₹12,500 – प्लेटिनम (बुफे सहित)
₹25,000 – कॉरपोरेट बॉक्स (बुफे सहित)
एक यूजर अधिकतम 4 टिकट ही खरीद सकेगा
आयोजकों के अनुसार टिकट एक ही फेज में ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। एक अकाउंट से अधिकतम 4 टिकट ही बुक किए जा सकेंगे, जिससे कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके।
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
Team India (T20 Squad):
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन
New Zealand T20 Squad:
मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी सहित अन्य खिलाड़ी

स्टेडियम में खाने-पीने की तय कीमतें

पिछली शिकायतों को देखते हुए CSCS ने फूड रेट लिस्ट जारी कर दी है—
-
समोसा – ₹50
-
सैंडविच – ₹60
-
बर्गर – ₹80
-
पॉपकॉर्न (कोन) – ₹60
-
मोमो (वेज) – ₹150
-
मोमो (चिकन) – ₹200
-
पिज्जा – ₹250
-
आइसक्रीम/वेफर्स – MRP पर
CSCS अध्यक्ष का बयान
CSCS अध्यक्ष विजय शाह ने कहा कि पिछली बार सुरक्षा में चूक हुई थी, जिस पर BCCI ने संज्ञान लिया था। इस बार अवैध एंट्री और रेलिंग जंप जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मैच शेड्यूल
-
21 जनवरी: नागपुर – पहला टी-20
-
22 जनवरी: टीमें रायपुर पहुंचेंगी
-
23 जनवरी: रायपुर में IND vs NZ T20 मुकाबला

