Heart Disease Symptoms in Hindi:
हार्ट डिजीज़ को अक्सर लोग गैस, एसिडिटी या थकान जैसी आम समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर शरीर में एक साथ कई असामान्य संकेत दिखने लगें, तो यह हार्ट फेलियर (Heart Failure) का बड़ा खतरा हो सकता है।
1. सांस फूलना
अगर बिना मेहनत किए या हल्की गतिविधि के बाद भी सांस फूलने लगे, तो यह दिल के कमजोर होने का पहला संकेत हो सकता है।
2. पैरों और टखनों में सूजन
हार्ट ब्लड को सही तरीके से पंप नहीं कर पाता, जिससे शरीर में फ्लूइड जमा होने लगता है। इसके कारण पैरों और टखनों में सूजन आ जाती है।
3. सीने में लगातार दर्द या भारीपन
बार-बार चेस्ट पेन (Chest Pain) होना या सीने में भारीपन महसूस होना गैस या एसिडिटी नहीं, बल्कि हार्ट फेल्योर का मुख्य लक्षण हो सकता है।
4. लगातार थकान और कमजोरी
अगर बिना किसी खास कारण के हमेशा थकान रहती है, तो यह संकेत है कि दिल शरीर तक पर्याप्त ऑक्सीजन और ब्लड सप्लाई नहीं कर पा रहा।
5. अनियमित धड़कन (Irregular Heartbeat)
हार्टबीट का बहुत तेज होना, रुक-रुककर चलना या अनियमित हो जाना दिल की गंभीर समस्या का संकेत है।
6. बार-बार खांसी और बलगम
कमजोर दिल की वजह से फेफड़ों में फ्लूइड भरने लगता है, जिससे बार-बार खांसी आना और बलगम की समस्या हो सकती है।
7. रात में बार-बार पेशाब आना
हार्ट की दिक्कत के कारण शरीर अतिरिक्त फ्लूइड बाहर निकालने की कोशिश करता है। इसी वजह से रात में बार-बार पेशाब आना हार्ट फेल्योर का संकेत हो सकता है।
डॉक्टर क्या कहते हैं?
कार्डियोलॉजिस्ट्स का मानना है कि अगर शरीर में ये 7 लक्षण एक साथ दिखें तो तुरंत ECG, ईकोकार्डियोग्राफी या ब्लड टेस्ट कराना चाहिए। समय पर जांच और इलाज से हार्ट फेल्योर से बचा जा सकता है।
इन्हें भी देखे –
- कपर के चमत्कारी घरेलू उपाय: सिर दर्द से लेकर डैंड्रफ और मच्छरों तक सबका इलाज
- Curd for Skin Care: दही से करें स्किन की देखभाल, पाएं ग्लोइंग स्किन के 5 नैचुरल तरीके
- Hair Care Tips: झड़ते बालों के लिए 5 घरेलू नुस्खे जो तुरंत असर दिखाएंगे
- 99% लोग करते हैं ये गलती: जानिए कान साफ करने का सबसे सही और सुरक्षित तरीका
- DNA टेस्ट कैसे होता है? अहमदाबाद प्लेन क्रैश में शवों की पहचान में कैसे करेगा मदद
- International Yoga Day : महिलाओं के लिए वरदान हैं ये 5 योगासन, जानें फायदे हेल्थ-लाइफ स्टाइल
