
Gold Silver Latest Rate -इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी: चांदी ऑल-टाइम हाई पर, सोना ₹1.03 लाख तक जा सकता है
इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए ₹1,790 बढ़कर ₹97,145 पर पहुंच गई है। वहीं, चांदी की कीमत ₹7,827 उछलकर ₹1,05,285 प्रति किलोग्राम पर पहुंच चुकी है, जो इसका अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।
सोना-चांदी के इस हफ्ते के भाव (31 मई से 7 जून तक)
-
सोना: ₹95,355 ➡ ₹97,145 (₹1,790 की वृद्धि)
-
चांदी: ₹97,458 ➡ ₹1,05,285 (₹7,827 की वृद्धि)
प्रमुख शहरों में सोने की कीमत (7 जून 2025 तक)
शहर | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹98,120 | ₹89,950 |
मुंबई | ₹97,970 | ₹89,800 |
कोलकाता | ₹97,970 | ₹89,800 |
चेन्नई | ₹97,970 | ₹89,800 |
भोपाल | ₹98,020 | ₹89,850 |
इस साल अब तक कितना महंगा हुआ सोना और चांदी?
2025 की शुरुआत से अब तक:
-
सोना: ₹76,162 ➡ ₹97,145 = ₹20,983 की बढ़त
-
चांदी: ₹86,017 ➡ ₹1,05,285 = ₹19,268 की बढ़त
वहीं, 2024 में पूरे साल में सोना ₹12,810 महंगा हुआ था, जो इस साल की तुलना में काफी कम है।
विशेषज्ञ की राय: कहां तक जा सकता है सोना-चांदी?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार:
-
गोल्ड में तेजी जारी रह सकती है और यह साल के अंत तक ₹1,03,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
-
जियोपॉलिटिकल टेंशन की वजह से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है।
-
वहीं, चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने की संभावना है, जिससे यह ₹1,30,000 प्रति किलो तक जा सकती है।
सोना खरीदते समय रखें ये बातें ध्यान
-
BIS हॉलमार्क वाला ही सोना खरीदें।
-
सोने पर 6 अंकों का HUID (Hallmark Unique Identification Number) जरूर देखें।
-
उदाहरण: AZ4524 जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड से आप सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं।
नगरी में दर्दनाक सड़क हादसा: मां और बेटे की मौके पर मौत, गांव में शोक की लहर
नगरी के 16 वर्षीय युवक की समुद्र में डूबने से मौत, उड़ीसा के पुरी में हुआ हादसा