
Gold Rate Today: भारत में सोने की कीमतें एक बार फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। बीते एक हफ्ते में सोने के भाव में ज़बरदस्त उछाल देखने को मिला है। खासकर शादी-विवाह और त्योहारी सीज़न को देखते हुए ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए यह महंगाई की खबर थोड़ी चिंता बढ़ा सकती है। बीते सात दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमत में लगभग ₹1910 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, वहीं 22 कैरेट सोना करीब ₹1750 तक महंगा हो चुका है।
दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना अब ₹97,000 प्रति 10 ग्राम के पार चला गया है। दिल्ली में रविवार को 24 कैरेट सोने का भाव ₹97,730 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं गहनों में उपयोग होने वाला 22 कैरेट सोना भी ₹89,600 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका है। यह लगातार दूसरी बार है जब इतनी तेजी से गोल्ड रेट में इजाफा हुआ है। चांदी के दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह ₹99,900 प्रति किलोग्राम पर स्थिर है।
शहर दर शहर जानिए सोने के ताजा भाव (20 अप्रैल 2025)
दिल्ली:
22 कैरेट – ₹89,600 / 10 ग्राम
24 कैरेट – ₹97,730 / 10 ग्राम
मुंबई:
22 कैरेट – ₹89,450 / 10 ग्राम
24 कैरेट – ₹97,580 / 10 ग्राम
कोलकाता:
22 कैरेट – ₹89,450 / 10 ग्राम
24 कैरेट – ₹97,580 / 10 ग्राम
चेन्नई:
22 कैरेट – ₹89,500 / 10 ग्राम
24 कैरेट – ₹97,630 / 10 ग्राम
अहमदाबाद:
22 कैरेट – ₹89,500 / 10 ग्राम
24 कैरेट – ₹97,630 / 10 ग्राम
लखनऊ:
22 कैरेट – ₹89,450 / 10 ग्राम
24 कैरेट – ₹97,580 / 10 ग्राम
जयपुर:
22 कैरेट – ₹89,450 / 10 ग्राम
24 कैरेट – ₹97,580 / 10 ग्राम
पटना:
22 कैरेट – ₹89,450 / 10 ग्राम
24 कैरेट – ₹97,580 / 10 ग्राम
भोपाल:
22 कैरेट – ₹89,500 / 10 ग्राम
24 कैरेट – ₹97,630/ 10 ग्राम
गुरुग्राम:
22 कैरेट – ₹89,500 / 10 ग्राम
24 कैरेट – ₹97,630 / 10 ग्राम
बेंगलुरु:
22 कैरेट – ₹89,500 / 10 ग्राम
24 कैरेट – ₹97,630 / 10 ग्राम
नोएडा:
22 कैरेट – ₹89,600 / 10 ग्राम
24 कैरेट – ₹97,730 / 10 ग्राम
चांदी में दिखा उतार-चढ़ाव
सोना जहां नई ऊंचाईयां छू रहा है, वहीं बीते हफ्ते चांदी में उतार-चढ़ाव दिखाई दिया है। फिर भी चांदी एक लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। बता दें कि दुनियाभर में अभी काफी अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है, यही वजह है कि निवेशक अपना पैसा गोल्ड और सिल्वर में लगा रहे हैं, यही वजह है कि इन धातुओं की कीमत में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी जा रही है।