Gold and Silver Price Today 2 February:
केंद्रीय बजट 2026 के अगले ही दिन घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। सोमवार, 2 फरवरी को MCX पर गोल्ड और सिल्वर दोनों में तेज बिकवाली दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और खरीदारों को बड़ी राहत मिली है।
MCX पर सोने-चांदी के ताजा रेट
घरेलू फ्यूचर मार्केट में MCX पर गोल्ड फ्यूचर वायदा 1,39,868 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में दबाव बना रहा।
वहीं चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली।
MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली सिल्वर 2,48,875 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड करती दिखी, जो पिछले बंद भाव से करीब 16,700 रुपये की गिरावट को दर्शाता है। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,67,501 रुपये प्रति किलो का हाई लेवल भी छुआ था।

क्यों गिरे सोने-चांदी के दाम?
विशेषज्ञों के मुताबिक बजट के बाद मुनाफावसूली, ग्लोबल संकेतों में कमजोरी और डॉलर की मजबूती के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना है। इसके अलावा निवेशकों का रुझान फिलहाल दूसरे एसेट क्लास की ओर बढ़ता दिख रहा है।

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)
दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,51,680 रुपए
22 कैरेट – 1,39,050 रुपए
18 कैरेट – 1,13,800 रुपए
मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,51,530 रुपए
22 कैरेट – 1,38,900 रुपए
18 कैरेट – 1,13,650 रुपए
चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,52,180 रुपए
22 कैरेट – 1,39,500 रुपए
18 कैरेट – 1,20,000 रुपए
कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,51,530 रुपए
22 कैरेट – 1,38,900 रुपए
18 कैरेट – 1,13,650 रुपए
अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,51,580 रुपए
22 कैरेट – 1,38,950 रुपए
18 कैरेट – 1,13,700 रुपए
लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,51,680 रुपए
22 कैरेट – 1,39,050 रुपए
18 कैरेट – 1,13,800 रुपए
पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,51,580 रुपए
22 कैरेट – 1,38,950 रुपए
18 कैरेट – 1,13,700 रुपए
हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,51,530 रुपए
22 कैरेट – 1,38,900 रुपए
18 कैरेट – 1,13,650 रुपए
खरीदारों के लिए राहत
बजट 2026 के बाद सोने-चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट से आम लोगों और ज्वैलरी खरीदने वालों को राहत मिली है। अगर आप निवेश या शादी-विवाह के लिए सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

