Forest Department Setup Revision-
छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। वित्तीय बजट में वन विभाग के सेटअप पुनरीक्षण (Setup Revision) की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री, वन मंत्री और वित्त मंत्री सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारियों का आभार जताया है। संघ ने कहा कि यह फैसला लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

25 साल से लंबित थी सेटअप पुनरीक्षण की मांग

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अजीत दुबे ने 25 फरवरी 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि राज्य गठन के बाद से वन विभाग के सेटअप पुनरीक्षण की मांग लगातार लंबित थी। इस संबंध में संघ पिछले 25 वर्षों से शासन और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांग कर रहा था।
अब राज्य सरकार ने वित्तीय बजट में प्रदेश के वन कर्मचारियों के लिए 1000 से अधिक पदों पर सेटअप पुनरीक्षण की घोषणा कर बड़ी राहत दी है। इस फैसले से वन कर्मचारियों में खुशी और उत्साह का माहौल है।
मुख्यमंत्री, वन मंत्री और वित्त मंत्री का जताया आभार



वन कर्मचारी संघ ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और प्रधान मुख्य वन संरक्षक सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
संघ ने कहा कि शासन ने वन कर्मचारियों की जिम्मेदारियों और कार्यभार को समझते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली और अधिक मजबूत होगी।
अधिकारियों से मुलाकात कर संघ ने जताया धन्यवाद
सेटअप पुनरीक्षण की घोषणा के बाद वन कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री, वन मंत्री, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और अपर मुख्य सचिव से सौजन्य मुलाकात कर आभार व्यक्त किया।
इस दौरान संघ के प्रांताध्यक्ष अजीत दुबे के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सतीश कुमार मिश्रा, श्री एच. बी शास्त्री, श्री संतोष कुमार सांमतराय, श्री तरूणेन्द्र रजक, श्री श्री मनीष कुशवाहा, श्री अहफाज खान श्री शैलेष गुप्ता श्री प्रीतम पुराईन, श्री सावन साहू श्री माधव रजवाड़े श्री रामकिशून साहू श्री मुकेश दुबे श्री मनमोहन दास बारले एवं समस्त प्रांतीय / संभाग / जिला के पदाधिकारी उपस्थित थे।

