
डोंगरगढ़ में हादसा-
डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी डोंगरगढ़ में रोपवे हादसे में भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा शुक्रवार को बड़ी दुर्घटना से बच गए। जानकारी के अनुसार, जब वे मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे थे, उसी दौरान रोपवे की एक ट्रॉली का हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया।
इस हादसे में भाजपा नेता भरत वर्मा को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। ट्रॉली में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें रामसेवक पैकरा, भरत वर्मा, दया सिंह और मनोज अग्रवाल शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भरत वर्मा के हाथ में गंभीर चोट आई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण रोपवे के रखरखाव में हुई लापरवाही को माना जा रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य तेजी से शुरू किया।