Diwali Double Bonus -केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान
त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। वित्त मंत्रालय ने Non-Productivity Linked Bonus (NPILB) और महंगाई भत्ता (DA Hike) दोनों का ऐलान किया है। यह गिफ्ट दशहरा-दिवाली पर लाखों कर्मचारियों की जेब भरने वाला है।
कितना मिलेगा बोनस?
वित्त मंत्रालय के आदेश के अनुसार, ग्रुप C और ग्रुप B (नॉन-गजेटेड) कर्मचारियों को 2024-25 के लिए 30 दिन की सैलरी के बराबर बोनस मिलेगा। बोनस की राशि 6,908 रुपये तय की गई है। बोनस पाने के लिए कर्मचारी को 31 मार्च 2025 तक सर्विस में रहना और कम से कम 6 महीने काम करना जरूरी होगा। अगर पूरे साल काम नहीं किया है तो बोनस प्रॉ-राटा आधार पर मिलेगा।
किन्हें मिलेगा फायदा?
केंद्रीय सरकार के ग्रुप C और ग्रुप B कर्मचारी आर्म्ड फोर्सेज और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान यूनियन टेरिटरी (UT) के कर्मचारी एड-हॉक कर्मचारी और कुछ अस्थायी मजदूर (शर्तों के साथ) अस्थायी मजदूरों को 1,184 रुपये बोनस मिलेगा।
बोनस कैलकुलेशन का तरीका
बोनस की गिनती अधिकतम मासिक वेतन 7,000 रुपये पर आधारित है।
फॉर्मूला: 7000 × 30 ÷ 30.4 = 6,907.89 रुपये
यानी कर्मचारियों के खाते में 6,908 रुपये बोनस आएगा।
DA हाइक का तोहफा
केंद्र सरकार ने 7th Pay Commission के तहत महंगाई भत्ता (DA) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। नया DA 1 जुलाई 2025 से लागू होगा। अक्टूबर की सैलरी के साथ बकाया DA का भी भुगतान किया जाएगा। DA बढ़ने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58% हो गया है।
